फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many officers also cheated by honeytrap group

हनी ट्रैपिंग में फंसे थे कई अफसर

Wed, 14 Apr 2021 12:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
many officers also cheated by honeytrap group
लखनऊ। हनी ट्रैपिंग के मामले में कई अधिकारी भी फंस गए थे। फर्जी पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के जरिए इन अधिकारियों को निशाना बनाकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। इनमें रेलवे व आयकर विभाग के अफसर भी शामिल हैं। इनकी तैनाती आसपास के जिलों में है। इन अधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है। वहीं गिरफ्तार दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एक पशु चिकित्सक की शिकायत पर डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा की टीम ने हनीट्रैप गिरोह चला रहे अजीजुल हसन सिद्दीकी, पंकज गुप्ता, अतुल सक्सेना और दो महिलाओं को सोमवार को गिरफ्तार किया था। इन लोगों ने अपने जाल में कई लोगों को फंसाकर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया था। अजीजुल और पंकज पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी दरोगा बनकर लोगों को धमकाते थे और रुपये ऐंठ लेते थे। मंगलवार को इस गिरोह के चंगुल में फंसे लोगों ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि गिरोह ने उन्हें भी ब्लैकमेल कर वसूली की थी।
विज्ञापन

आसपास के जिलों में फैला है नेटवर्क
एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, इस गिरोह के बारे में कई और जानकारियां मिल रही हैं। इन लोगों ने आसपास के जिलों में तैनात अधिकारियों को भी अपना शिकार बनाया था। उनसे रुपये के अलावा कुछ महंगे सामान भी ऐंठे थे। इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। फिलहाल पांच सदस्यों का नाम सामने आया है। इस गिरोह के मददगाराें की भी तलाश की जा रही है। अन्य पीड़ितों से भी पूछताछ कर आरोपियों के खिलाफ और मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed