फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many new faces will be seen in SP organization: Announcement of national and state executive soon, brainstormi

सपा संगठन में दिखेंगे कई नए चेहरे : राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा जल्द, नामों पर मंथन शुरू

Wed, 18 Jan 2023 10:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Jan 2023 10:47 PM IST
सार

पार्टी के मीडिया पैनलिस्टों की सूची जारी होने के बाद अब कार्यकारिणी पर मंथन शुरू हो गया है। इसमें अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उत्तराखंड के साथ दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल के  लोगों का भी प्रतिनिधित्व दिखेगा।

विज्ञापन
Many new faces will be seen in SP organization: Announcement of national and state executive soon, brainstormi
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की जल्द ही घोषणा होने की उम्मीद है। कार्यकारिणी में शामिल होने वालों के नामों पर मंथन शुरू हो गया है। इस बार कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। इसमें बसपा छोड़कर सपा में आने वाले भी नजर आएंगे। जातीय जनाधार वालों को विशेष तवज्जो मिलेगी। 

विज्ञापन


पार्टी के मीडिया पैनलिस्टों की सूची जारी होने के बाद अब कार्यकारिणी पर मंथन शुरू हो गया है। इसमें अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उत्तराखंड के साथ दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल के  लोगों का भी प्रतिनिधित्व दिखेगा। क्योंकि पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर खुद को स्थापित करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


हालांकि प्रमुख महासचिव एक ही रहेंगे, लेकिन महासचिव और सचिव की संख्या बढ़ेगी। पूर्व सांसदों व वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। पार्टी में लंबे समय से फ्रंटल संगठनों में कार्य करने वालों को भी समायोजित करने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की बढ़ सकती है संख्या
सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कार्यकारिणी में महिलाओं की संख्या बढ़ सकती है। महिला सभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पांच पुराने पदाधिकारियों एवं पूर्व सांसद को कार्यकारिणी में शामिल किया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि कार्यकारिणी घोषित करना कोई मुद्दा नहीं है। निकाय चुनाव और स्नातक व शिक्षक खंड चुनाव में पूरी सक्रियता से पार्टी के  नेता डटे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से कभी भी कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। 

 
दूसरे दलों से आए लोग भी होंगे शामिल
कार्यकारिणी में दूसरे दलों से आए नेताओं को भी शामिल किया जाएगा। खासतौर से बसपा से आए लोग कार्यकारिणी के अहम पदों पर दिखेंगे। जातीय गणित के हिसाब से दलितों एवं अति पिछड़ों की भागीदारी भी बढ़ेगी। कार्यकारिणी में जातीय जनाधार वाले नेताओं को जोड़कर संबंधित जाति के बीच उन्हें उतारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed