फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many leaders from Sp and BSP join Aam Admi Party.

सपा, बसपा समेत अन्य दलों के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल, हमारा दल का आप में हुआ विलय

Sat, 02 Jan 2021 09:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Jan 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
many leaders from Sp and BSP join Aam Admi Party.
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

सपा, बसपा समेत कुछ अन्य दलों के नेताओं ने शनिवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इन नेताओं को आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सदस्यता दिलाई। वहीं, पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में हमारा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेश कोरी ने आप में विलय की घोषणा की।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी में जन सरोकार की राजनीति करने वालों का खुले दिल से स्वागत है। पार्टी जात पात की नहीं शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों की राजनीति करती है।
विज्ञापन


प्रदेश और प्रदेश की जनता गवाह है कि पार्टी के सक्रिय होते ही सूबे में जात पात की जगह स्कूल-अस्पताल की चर्चा होने लगी है।

सदस्यता लेने वालों में बसपा के शशिकांत यादव, अनवर अली, रवि सिंह, सपा के मंगल यादव, अकरम राजू भाई, बाबू जगजीवन राम पार्टी के सुनील कुमार गौतम, मोहम्मद हसीब बबलू, रेहान मलिक और नागरिक एकता पार्टी के सिराज हाफिज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आम आदमी पार्टी यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए तैयारी कर रही है। अभी हाल ही में पार्टी ने 65 जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि शेष 10 जिलों में भी जल्द प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। इनमें अंबेडकर नगर का मकसूद अंसारी और अमेठी का प्रभारी हितेंद्र सिंह को बनाया गया है।

बहराइच में विनय श्रीवास्तव, बाराबंकी में विनय पटेल, अयोध्या में दिनेश चंद्र गौतम, गोंडा में अनुज पाठक, हरदोई में राजेंद्र राजश्री, श्रावस्ती में मुन्नालाल चौरसिया, सिद्धार्थनगर में सूर्या त्रिपाठी, सीतापुर में तुषार श्रीवास्तव, सुल्तानपुर में रवींद्र मणि वर्मा प्रभारी बनाए गए हैं।


इसी तरह उन्नाव में विजय सिंह, कानपुर देहात में  मो. शाहजहां, कानपुर नगर में रुचि यादव, कौशांबी में अंजनी कुमार मिश्र, लखीमपुर खीरी में अनुज कुमार मिश्र, प्रतापगढ़ में शबाज खान और रायबरेली में तरुण प्रताप सिंह प्रभारी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed