{"_id":"60699c034763fc73933e29aa","slug":"many-injured-in-an-accident-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: श्रद्घालुओं से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: श्रद्घालुओं से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, 25 घायल
Sun, 04 Apr 2021 04:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Apr 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर के उतरौला स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बस्ती मार्ग पर पिपराराम गांव के निकट श्रद्घालुओं से भरी पिकप (मिनी ट्रक) अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में 24 लोग घायल हो गए। यह सभी लोग बस्ती से मुंडन कराने बहराइच दरगाह जा रहे थे। घायलों में चार की हालत गंभीर है। इन्हें इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती के मंझरिया गांव निवासी दिलीप व संदीप अपनी पुत्रियों दिव्यांसी व काव्या का मुंडन करवाने बहराइच दरगाह जा रहे थे। दोनों लोगों के परिवार व रिश्तेदार मिनी ट्रक में सवार थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब 9 बजे बस्ती-बलरामपुर राज मार्ग पर पिपरा राम गांव के निकट गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर गाड़ी के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
एंबुलेंस की मदद से सभी लोगों को सीएचसी उतरौला पहुंचाया गया। घटना में माला, दुर्गावती, अभय, प्रभा, अनूप, दुर्गेश, आयुष, ज्ञानमती, सोनल, अवंतिका, नीलू, अंशिका, वंदना, गायत्री, रमेन्द्र, काव्या, लक्ष्मी, सीता, जर्नादन और आरजू का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है।
गंभीर रूप से घायल शोभावती, दिव्यांशी, वीरेन्द्र तथा राजेश गौड़ को इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्साधिकारी डा. योगेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों को त्वरित उपचार मुहैया कराया गया है। कोतवाल उतरौला पंकज सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।