फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many flight cancelled

विजिबिलिटी घटी, इंडिगो की दिल्ली जाने और वहां से लखनऊ आने वाली फ्लाइट निरस्त

Thu, 28 Jan 2021 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Many flight cancelled
कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से बुधवार को विमानों और ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। ट्रेनों को रास्ते में रोक-रोक कर चलाया गया, जबकि विमान देरी से उड़ान भर सके।
विज्ञापन

इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई2085 निरस्त रही। वहीं, एयर इंडिया की एआई 1966 डेढ़ घंटे देरी से उड़ी। दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई2084 निरस्त रही।
विज्ञापन

लखनऊ से हैदराबाद, बंगलुरु और चंडीगढ़ के बीच उड़ान भरने वाले विमान मामूली रूप से लेट हुए। वहीं, कोहरे के चलते ट्रेन 04008 सद्भावना एक्सप्रेस करीब 5.45 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

02220 दुरंतो एसी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 02554 वैशाली एक्सप्रेस तीन घंटे, 02556 गोरखधाम एक्सप्रेस तीन घंटे, 04512 नौचंदी एक्सप्रेस पौने दो घंटे लेट रही।
02183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, 03240 कोटा-पटना एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, 02230 लखनऊ मेल एक घंटे लेट रही।
02430 एसी एक्सप्रेस और 03010 दून एक्सप्रेस सवा घंटे तथा 14266 जनता एक्सप्रेस पौने दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed