फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many departments are not interested in giving employment figures, orders are being updated to update the details on 15 days

रोजगार देने के आंकड़े बताने में रुचि नहीं ले रहे कई विभाग, 15 दिन पर ब्योरा अपडेट करने के हैं आदेश

Fri, 12 Mar 2021 11:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Mar 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
Many departments are not interested in giving employment figures, orders are being updated to update the details on 15 days
प्रदेश के कई विभाग शासन के आदेश के बावजूद रोजगार के आंकड़े अपडेट नहीं कर रहे हैं। मुख्य सचिव ने इस स्थिति का संज्ञान लिया है। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 15 मार्च को इस संबंध में मुख्य सचिव ने सभी प्रमुख विभागों के अपर मुख्य सचिवों व सचिवों की बैठक बुलाई है। सभी विभागों को इस संबंध में जारी शासनादेश के अनुपालन की रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण व अप्रेंटिसशिप के जरिए रोजगार व स्वरोजगार के विशेष अवसर उपलब्ध कराने के लिए 5 दिसंबर 2020 से मिशन रोजगार शुरू किया है। शासन ने उस समय निर्देश दिए थे कि सभी प्रशासकीय विभाग अपने अधीन निदेशालय, निगम, बोर्ड व आयोग के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करें। नोडल अधिकारी को रोजगार से संबंधित डाटा की प्रविष्टि संबंधित पोर्टल पर करने की जिम्मेदारी दी गई थी। हर माह की 15 तारीख व अंतिम दिन रोजगार से जुड़ी सूचनाओं को अपडेट करने के कड़े निर्देश भी दिए गए थे। 
विज्ञापन


सरकार की मंशा थी किप्रदेश में उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार की जानकारी साझा कर रोजगार देने के मोर्चे पर सरकर के प्रयासों को प्रमुखता से प्रचारित किया जाए। इसके लिए विभागों को लॉगिन-आईडी भी उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन तमाम विभागों ने इस संबंध में कोई कार्यवाही ही नहीं की। पोर्टल पर रोजगार प्राप्त करने वाले लोगों के नाम उपलब्ध कराने की कार्यवाही अब तक शुरू ही नहीं हो पाई है। इससे रोजगार उपलब्ध कराने के दावों से संबंधित आंकड़ों पर लोग भरोसा नहीं कर पाते हैं। मुख्य सचिव ने सरकार के अति महत्वाकांक्षी अभियान में विभागों की इसी उदासीनता का संज्ञान लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक विकास विभाग ने तलब की नवीनतम रिपोर्ट 
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने प्रबंध निदेशक पिकप व यूपीएफसी, सीईओ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यूपीडा, गीडा, सीडा, डीएमआईसी व आईआईटीजीएनएल को इस संबंध में पत्र लिखा है।


इनसे कहा गया है कि वे रोजगार से संबंधित सूचनाएं अपडेट कराने संबंधी शासनादेश का पालन सुनिश्चित कराते हुए प्रकरण की नवीनतम रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। यह रिपोर्ट विशेष सचिव व अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी बी. मुथुकुमार सामी को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed