{"_id":"5fff2ca38ebc3e2e5b65e909","slug":"many-delegations-including-sp-akhilesh-yadav-met-with-great-team-professor-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले महान दल, प्रोफेसर, डॉक्टरों समेत कई डेलीगेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले महान दल, प्रोफेसर, डॉक्टरों समेत कई डेलीगेशन
Wed, 13 Jan 2021 10:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
महान दल के नेताओं संग अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बुधवार को महान दल के नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, प्रोफेसरों, डाक्टरों व अन्य प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने 2022 सपा की सरकार बनने की उम्मीद जताई। इस दौरान महान दल ने नारा दिया ‘महान दल ने ठाना है, समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।‘
महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के साथ शिवकुमार यादव, रामानंद सैनी, ब्रजमोहन कुशवाहा, सर्वेश शाक्य तथा बदन सिंह सैनी समेत प्रमुख नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव से मुलाकात की। केशव देव ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है, पिछड़ों, दलितों व समाज के कमजोर वर्गों के साथ भेदभाव तथा उपेक्षा बढ़ गई है। भाजपा का इरादा आरक्षण खत्म करने का है। किसानों को धोखा दिया गया है और उनके आंदोलन को बदनाम किया जा रहा है।
जातीय जनगणना की मांग
अखिलेश यादव के साथ बैठक में मांग की गई कि जनगणना में जातीय गणना भी कराई जाए ताकि किसी भी समाज की संख्या के आधार पर उनकी विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी निश्चित की जा सके। कहा गया कि सामाजिक न्याय के प्रति भाजपा नेतृत्व में उदासीनता है। भाजपा रागद्वेष की राजनीति और समाज को बांटने का काम करती है।