फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many decisions will be taken in board of management meeting

बीबीएयू में प्रो. सोबती से रिकवरी, वित्त अधिकारी की बहाली पर होगा निर्णय

Fri, 30 Aug 2019 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
many decisions will be taken in board of management meeting
प्रो. सोबती को अनियमित भुगतान, रमाशंकर सिंह की बहाली पर होगा निर्णय
विज्ञापन

बीबीएयू में बॉम की बैठक आज, कुलपति की नियुक्ति की भी होगी रिपोर्टिंग
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बॉम) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आहूत की गई है। बैठक में पूर्व कुलपति प्रो. आरसी सोबती को हुए अनियमित भुगतान पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) द्वारा भेजे गए पत्र व निलंबित चल रहे वित्त अधिकारी रमाशंकर सिंह की बहाली जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा और निर्णय होंगे।
विवि के नए कुलपति प्रो. संजय सिंह की यह पहली बॉम बैठक है। प्रो. सिंह ने इसी साल फरवरी में बतौर कुलपति कार्यभार संभाला था। बैठक में उनकी नियुक्ति व प्रो. एस विक्टर बाबू के कार्यकारी रजिस्ट्रार के रूप में तैनाती की भी रिपोर्टिंग की जाएगी। बैठक में रमाशंकर सिंह के निलंबन की जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट रखी जाएगी। साथ ही उनके द्वारा अपना निलंबन वापस लेने के मुद्दे पर भी बॉम निर्णय लेगी। पूर्व कुलपति प्रो. सोबती ने अपना कार्यकाल पूरा होने के चार दिन पहले उन्हें निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद तत्कालीन अपर मुख्य सचिव ललित वर्मा की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनी थी, जिसका मामला जनवरी में हुई बॉम में गया था। बॉम में एक राय न होने के कारण मामला मंत्रालय गया। मंत्रालय ने बॉम के निर्णय को वरीयता देने और जांच पूरी कराने को कहा था। अब शुक्रवार को होने वाली बॉम इस पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉम के सामने पूर्व कुलपति प्रो. सोबती द्वारा टर्मिनल बेनिफिट के भुगतान और इस मामले में मंत्रालय द्वारा विवि को रिकवरी के लिए भेजे गए पत्रों की सूचना दी जाएगी और इस पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि पूर्व कुलपति प्रो. सोबती पर 26 लाख रुपये के गलत भुगतान के मामले में रिकवरी को लेकर अप्रैल से अब तक मंत्रालय द्वारा कई पत्र भेजे जा चुके हैं। विवि ने इस मामले में जहां पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. आरबी राम को हटा दिया है, वहीं विधिक राय भी ले ली है। अब इस पर अंतिम निर्णय होगा। बैठक में एक शिक्षक के खिलाफ आईसीसी में हुई शिकायत की जांच की रिपोर्ट भी रखी जाएगी। टीचिंग-नॉन टीचिंग में आरक्षण रोस्टर के संशोधन, विभिन्न विभागों में हुई नियुक्तियों के कंफर्मेशन, विभिन्न हेड व डीन की नियुक्ति, शिक्षकों की ऑर्डिनरी लीव आदि पर भी निर्णय होगा।

आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा स्थगित हो बैठक
आरटीआई कार्यकर्ता हरिहर प्रसाद दीक्षित ने कुलपति व बॉम अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों को पत्र भेजकर बैठक स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बैठक में कई ऐसे मुद्दे जा रहे हैं जिनके मामले न्यायालय में चल रहे हैं। उन्होंने विवि में हुई टीचिंग व नॉन टीचिंग की नियुक्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक इस पर न्यायालय में निर्णय न हो जाए, तब तक इस पर अग्रिम कार्रवाई न की जाए। ऐसा न करने पर वे लोकायुक्त के यहां शिकायत करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed