फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many changes in revenue department

इन्हें मिलेगा नायब तहसीलदार बनने का मौका

Sun, 29 Sep 2013 09:37 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 29 Sep 2013 09:37 AM IST
विज्ञापन
many changes in revenue department

संग्रह अमीनों को फिर से नायब तहसीलदार बनने का मौका मिलेगा। हालांकि उन्हें इसके लिए एक सीढ़ी और पार करनी होगी। वे पहले राजस्व निरीक्षक बनेंगे फिर नायब की कुर्सी पाएंगे।

विज्ञापन


वहीं राजस्व निरीक्षक के एक चौथाई पद खुली भर्ती से भरे जाएंगे। पहले शत-प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाते थे।

राजस्व महकमा इन दिनों लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, रजिस्ट्रार कानूनगो और नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति व नियुक्ति से जुड़ी विसंगतियां दूर करने की कवायद में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


राजस्व विभाग के अधिकारी बताते हैं कि यूपी अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक सेवा नियमावली की विसंगतियों को दूर करने के लिए राजस्वकर्मियों से जुड़े विभिन्न संगठनों की भी राय ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वेतन समता समिति की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया है। राजस्व परिषद ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। अब शासन इसे कैबिनेट को भेजेगा।


इस तरह थी विसंगतियां

लेखपाल को राजस्व निरीक्षक के बाद नायब तहसीलदार बनने का मौका मिलता है लेकिन अमीन 6 प्रतिशत पदों पर सीधे नायब तहसीलदार बन जाते थे। हालांकि इस व्यवस्था को सरकार 2003 में समाप्त कर चुकी है।

अब नई व्यवस्था में लेखपाल तो राजस्व निरीक्षक पूर्व की तरह ही बनेगा लेकिन अमीन, संग्रह अमीन, भूमि अध्याप्ति अमीन, सर्वेक्षण अमीन और सर्वेक्षण काननूगो को राजस्व निरीक्षक के पद पर एक पदोन्नति हासिल करनी होगी।

इसके बाद सभी नियमानुसार कार्यकाल पूरा कर एक निश्चित कोटे में नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति पाएंगे।


75 प्रतिशत पद ही पदोन्नति से भरे जाएंगे

इस समय लेखपाल 94 प्रतिशत, भूमि अध्याप्ति अमीन 4 प्रतिशत और सर्वेक्षण अमीन व सर्वेक्षण कानूनगो दो प्रतिशत पदों पर पदोन्नति पाकर राजस्व निरीक्षक बनते हैं।

प्रस्तावित व्यवस्था में राजस्व निरीक्षक के 25 प्रतिशत पदों पर लोकसेवा आयोग से सीधी भर्ती की जाएगी। बाकी 75 प्रतिशत पद पदोन्नतियों से भरे जाएंगे।

प्रस्ताव के अनुसार राजस्व निरीक्षक के रिक्त पदों के 55 प्रतिशत पदों पर लेखपाल, 17 प्रतिशत पर संग्रह अमीन, 2 प्रतिशत पर भूमि अध्याप्ति अमीन और 1 प्रतिशत पर सर्वेक्षण अमीन व सर्वेक्षण कानूनगो पदोन्नति पाएंगे।


यह भी होगा बदलाव

वर्तमान में रजिस्ट्रार कानूनगो 9 प्रतिशत पदों पर और राजस्व निरीक्षक 41 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति पाकर नायब तहसीलदार बनते हैं। बाकी 50 प्रतिशत सीधी भर्ती से भरे जाते हैं।

प्रस्तावित व्यवस्था में भूलेख लिपिक, सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो, रजिस्ट्रार कानूनगो और राजस्व निरीक्षकों का एक काडर राजस्व निरीक्षक बन जाएगा।

इससे नायब तहसीलदार के रिक्त 50 प्रतिशत पद राजस्व निरीक्षकों की पदोन्नति से भरे जाएंगे जबकि बाकी पदों के लिए सीधी भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed