यात्रियों को मिलेगी राहत, कोहरे के चलते रद्द ये ट्रेनें एक मार्च से होंगी बहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे ने कोहरे के चलते निरस्त ट्रेनों में कई को एक मार्च 2020 से बहाल कर दिया है। ये ट्रेनें लंबे समय से निरस्त थीं। इन्हें कुछ दिन पहले 31 मार्च तक निरस्त करने की घोषणा की गई थी, लेकिन इनमें कई को एक मार्च से बहाल करने का निर्णय किया गया है।
बहाल की गईं ट्रेनों में श्रीगंगानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस, हटिया से आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती, संतरागाची-आनंद विहार एक्सप्रेस, बस्ती-गोरखपुर एक्सप्रेस, अंबाला-बरौनी जंक्शन हरिहर एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, आनंद विहार से सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, बनमांखी-अमृतसर जन सेवा एक्सप्रेस, आनंद विहार-सियालदाह एक्सप्रेस के अलावा कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, देहरादून- हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, दिल्ली-माल्दा टाउन फरक्का एक्सप्रेस के साथ सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस को अप एंड डाउन दोनों तरफ से फिर से शुरू कर दिया गया है।
इन गाड़ियों को भी किया बहाल
उधर, मौसम व कोहरे के चलते जिन ट्रेनों की रफ्तार धीमी की गई थी, उन्हें भी फिर से बहाल किया गया है। इनमें हावड़ा-अमृतसर अमृतसर मेल, राजेंद्रनगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति, जयनगर-नई दिल्ली, स्वतंत्रता सेनानी, दरभंगा-अमृतसर जन नायक, मुजफ्फरनगर-आनंद विहार टर्मिनल सप्त क्रांति व कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।