{"_id":"63a0cd4ca249235a300e1b23","slug":"many-applications-found-but-seats-are-vacant-in-bbau-lucknow-news-lko66268673","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीबीएयू में आवेदनों की भरमार, फिर भी सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीबीएयू में आवेदनों की भरमार, फिर भी सीटें खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बीबीएयू में इस साल सीयूईटी से यूजी-पीजी प्रवेश लिए जा रहे हैं। हालत यह है कि प्रवेश के लिए आवेदन तो कई गुना आए लेकिन प्रवेश लेने वालों के लाले पड़े हैं। हालत यह है कि सामान्य के बाद दो स्पॉट राउंट के बाद भी सीटें खाली हैं। इसमें सर्वाधिक सेटेलाइट (अमेठी) कैंपस में खाली हैं।
विवि प्रशासन ने अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों की तरह इस साल सेंट्रल यूनिवर्सिटी एडमिशन टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से अपने यहां प्रवेश करने का निर्णय लिया। प्रवेश आवेदन व प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया काफी देर चली, इसका असर यहां के प्रवेश पर काफी पड़ा है। हालत यह है कि विवि प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के लिए विभिन्न कोर्सों में एक-एक सीट पर 15 से 20 विद्यार्थी आवेदक थे। विवि प्रशासन को यह उम्मीद थी कि इस बार सीटें एक-दो चरणों की काउंसिलिंग में ही भर जाएंगी। किंतु ऐसा हुआ नहीं।
हालत यह है कि विवि को विभिन्न चरण की मुख्य काउंसिलिंग के बाद दो चरण स्पॉट काउंसिलिंग भी करानी पड़ी। इसके बाद भी सीटें खाली हैं। जबकि पहले स्पॉट राउंड काउंसिलिंग का आयोजन नहीं करना पड़ता था। जानकारी के अनुसार, अब भी बीएचयू, डीयू, एयू में दाखिला पाने वाले विद्यार्थी अपना प्रवेश कैंसिल करा रहे हैं। ऐसे में विवि प्रशासन यह तय नहीं कर पा रहा है कि दूसरा स्पॉट राउंड कराया जाए या नहीं?
विज्ञापन
इन कोर्सों में ज्यादा सीटें खाली
बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, एमटेक कंप्यूटर साइंस, बीएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बीएससी ऑनर्स जियोलॉजी, बीए, बीएससी आईटी, एमबीए, एमए संस्कृत, एमए-एमएससी योगा, एमए एजुकेशन शामिल हैं।
कोर्स बदलने का भी मौका
विवि प्रशासन ने प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को स्कूल/विभाग के अंतर्गत कोर्स बदलने का भी मौका दिया। इसके लिए विद्यार्थी को न्यूनतम अर्हता पूरी करनी होगी। विवि प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार कोर्स बदलने का मौका सिर्फ एक बार, मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी 20 दिसंबर तक गूगल फॉर्म से आवेदन कर सकते हैं। फिर खाली सीटों के आधार पर मेरिट जारी की जाएगी।
20 के बाद स्थिति स्पष्ट होगी
सेकंड स्पॉट राउंड के लिए फीस जमा करने की तिथि 20 दिसंबर है। इसके बाद खाली सीटों की स्थिति स्पष्ट होगी। काफी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अगले राउंड के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
डॉ. रचना गंगवार, प्रवक्ता, बीबीएयू