{"_id":"5ee92a428ebc3e42df17f6ef","slug":"mansoon-cover-lko-by-24-to-72-hours31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"24 से 72 घंटों में मानसून लखनऊ पहुंचने के आसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से 72 घंटों में मानसून लखनऊ पहुंचने के आसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
Wed, 17 Jun 2020 01:14 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य रफ्तार से चल रहा मानसून सात वर्षों के बाद इस बार तय समय पर उत्तर प्रदेश में दस्तक दे रहा है। मंगलवार शाम को इसकी नार्दन लिमिट फतेहपुर और बहराइच से गुजर रही थी। उधर, बादलों की आवाजाही के बीच में उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया।
मौसम
- फोटो : amar ujala
अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.8 डिग्री रहा। न्यूनतम पारा 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा के झोंकों ने राहत का अहसास कराया। बुधवार को कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि मानसूनी करंट फिलहाल कमजोर है। हालांकि, सामान्य रफ्तार जारी रही तो 24 से 72 घंटों में यह लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों को कवर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
वर्ष 2013 में प्रदेश में मानसून 15 जून को आया तो लखनऊ में अगले दिन पहुंच गया। वर्ष 2014 में मानसून 19 जून को यूपी पहुंचा, लेकिन फिर ऐसा ठिठका कि एक जुलाई को ही लखनऊ पहुंचा। वर्ष 2015 में मानसून 23 जून को आया, जबकि लखनऊ पहुंचने की तारीख 25 जून रही।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बुधवार को गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पश्चिमी उप्र के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। पूर्वी प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को रुक-रुक कर बारिश का दौर रहा।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बुधवार को गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पश्चिमी उप्र के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। पूर्वी प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को रुक-रुक कर बारिश का दौर रहा।