फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   manoj sinha, adityanath and keshav prasad in race of UP chief minister.

यूपी में अब योगीराज, केशव मौर्य-दिनेश शर्मा होंगे डिप्टी CM, आज लेंगे शपथ

Sun, 19 Mar 2017 10:27 AM IST
amarujala.com- Written By: ईश्वर आशीष/काजल
amarujala.com- Written By: ईश्वर आशीष/काजल Updated Sun, 19 Mar 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
manoj sinha, adityanath and keshav prasad in race of UP chief minister.
केशव प्रसाद मौर्य, योगी आदित्यनाथ व दिनेश शर्मा

हिंदुत्व का प्रखर चेहरा माने जाने वाले महंत आदित्यनाथ यूपी के नए मुख्यमंत्री होंगे। यही नहीं, देश के सबसे बड़े सूबे में दो डिप्टी सीएम भी होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के महापौर डॉ. दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

विज्ञापन


इन सभी को आज राजधानी लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में होने वाले समारोह में दोपहर 2.15 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। 45 वर्षीय आदित्यनाथ सूबे के 32वें मुख्यमंत्री होंगे। इनके साथ लगभग 43 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन


इससे पहले, शनिवार सुबह घटनाक्रम अचानक बेहद तेजी से बदला। आदित्यनाथ मजबूती से उभरे। उन्हें विशेष विमान से दिल्ली बुलाया गया और शाम को लखनऊ स्थित लोकभवन में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुन लिया गया। बैठक में बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू व राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद वैंकेया नायूड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी आद‌ित्यनाथ के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया क‌ि योगी ने कहा क‌ि यूपी बहुत बड़ा है इसल‌िए दो सीन‌ियर साथ‌ियों की जरूरत होगी। इस प्रस्तावना के बारे में अम‌ित शाह जी से बात हुई इसके बाद पार्टी ने तय क‌िया क‌ि योगी को सहयोग देने के ल‌िए प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य और द‌िनेश शर्मा को ड‌िप्टी सीएम न‌ियुक्त करने की अनुमत‌ि दी गई है।

दोपहर तक लगभग तय था मनोज सिन्हा का नाम

manoj sinha, adityanath and keshav prasad in race of UP chief minister.

बता दें क‌ि दोपहर तक सीएम के ल‌िए मनोज स‌‌िन्हा का नाम लगभग तय माना जा रहा था लेक‌िन इसी बीच योगी आद‌ित्यनाथ के नाम पर भी चर्चा तेज हो गई।

वैंकेया नायडू के साथ वीवीआईपी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 111 में केशव मौर्य और आद‌ित्यनाथ की मीट‌िंग हुई। इसी बीच लखनऊ पहुंचे आद‌ित्यनाथ ने मीड‌िया से कहा, हम पार्टी के स‌िपाही हैं, पार्टी हमें जो ज‌िम्मेदारी देगी उसे न‌िभाएंगे।

दरअस‌ल सांसद होने के बाद भी योगी को व‌िशेष व‌िमान से लखनऊ बुलाया गया इसी के बाद उनका नाम सुर्ख‌ियों में आ गया। बता दें क‌ि भाजपा कार्यालय के बाहर शन‌िवार सुबह महंत आद‌ित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य के समर्थकों ने अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने के ल‌िए नारेबाजी भी की थी।

वहीं, विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भाजपा नेता व आदित्यनाथ राज्यपाल राम नाईक के पास सरकार बनाने का प्रस्ताव लेकर गए थे। जिस पर राज्यपाल ने सहमति दे दी।

अधिकारियों को दिए कानून-व्यवस्‍था सुधारने के आदेश

manoj sinha, adityanath and keshav prasad in race of UP chief minister.

आदित्यनाथ ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ही प्रदेश के सभी जिलों के एसएसपी को कानून-व्यवस्‍था संभालने का आदेश ‌दिया।

उन्होंने कहा कि जश्न के माहौल में अराजकता नहीं फैलने देना है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम 'सबका साथ व सबका विकास मंत्र' पर काम करेंगे और यूपी को विकास के पथ पर ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed