फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manohar Parrikar to represent UP in Rajya Sabha.

जानें, कौन भाजपाई करेगा राज्यसभा में यूपी की नुमाइंदगी?

Sat, 08 Nov 2014 02:57 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Nov 2014 02:57 AM IST
विज्ञापन
Manohar Parrikar to represent UP in Rajya Sabha.

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर राज्यसभा में उत्तर प्रदेश से भाजपा की नुमाइंदगी करेंगे। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साझा पसंद परिकर के नाम को हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


हालांकि भाजपा की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है, पर माना जा रहा है कि शनिवार या रविवार को इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। रविवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार प्रस्तावित है।
विज्ञापन


उसमें परिकर को रक्षा मंत्री बनाया जाएगा। परिकर के हवाले से यह खबर भी आई है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे कहा है कि यदि ऊपर से कहा जाता है तो नई जिम्मेदारी संभालने को तैयार रहें। यह कहते हुए उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने की भी संकेत दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, परिकर 10 नवंबर को लखनऊ में नामांकन करेंगे। वे रविवार शाम लखनऊ पहुंच सकते हैं। बताया जाता है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा हाईकमान ने लंबे विचार-विमर्श के बाद तय किया है कि उत्तर प्रदेश कोटे से राज्यसभा के लिए मनोहर परिकर को उम्मीदवार बनाया जाए।

राम माधव का नाम भी चर्चा में

Manohar Parrikar to represent UP in Rajya Sabha.

वैसे तो संघ के पूर्व प्रवक्ता राम माधव का नाम भी काफी चर्चा में है, पर सूत्रों का कहना है कि संघ व मोदी विचार-विमर्श के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि मौजूदा स्थिति में किसी राजनीतिक चेहरे को ही लाना ज्यादा उचित होगा।

यह वजह तो नहीं : इसकी एक वजह यूपी में इस सीट के लिए तमाम बड़े नेताओं की दावेदारी से उपजा संकट हो सकता है। वहीं, दूसरी वजह मोदी द्वारा संगठन में ओम माथुर को प्रभारी बनाने केबाद सरकार में भी एक ऐसे प्रतिनिधि की तलाश है जो उत्तर प्रदेश के बारे में तटस्थ भाव से उनके एजेंडे पर काम कर सके।

परिकर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल करने से यह काम आसान हो जाएगा। नियमानुसार, किसी भी व्यक्ति को केंद्रीय मंत्रिपरिषद का सदस्य होने से छह महीने के भीतर लोकसभा या राज्यसभा में से किसी एक का सदस्य होना जरूरी है।

परिकर की उम्मीदवारी से इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed