{"_id":"5791d3a74f1c1b5a3dc4bca5","slug":"manjil-saini-takes-action-against-three-policemen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताश खेल रहे पुलिसकर्मियों पर ‘लेडी सिंघम’ मंजिल सैनी ने लिया तगड़ा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताश खेल रहे पुलिसकर्मियों पर ‘लेडी सिंघम’ मंजिल सैनी ने लिया तगड़ा एक्शन
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर के सी ब्लॉक में सड़क किनारे खडे़ मॉर्डन कंट्रोलरूम (एमसीआर) के वाहन में ताश खेल रहे तीन पुलिसकर्मियों को एसएसपी मंजिल सैनी ने लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार को सोशल मीडिया में एमसीआर वाहन और ताश के पत्ते हाथ में पकड़े पुलिसकर्मी की फोटो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। एसएसपी ने बताया कि एएसपी एमसीआर दुर्गेश कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल हुई फोटो तीन दिन पुरानी है। इस फोटो में एमसीआर के वाहन पी-07 में एक पुलिसकर्मी को हाथ में ताश के पत्ते पकड़े बैठे दिखाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
तीनों पुलिसकर्मियों के दर्ज किए गए बयान
पुलिसकर्मी इसी वाहन में खेल रहे थे ताश
- फोटो : amar ujala
छानबीन कराने पर पता चला कि पी-07 वाहन में हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश सिंह के अलावा दो सिपाही बैठे थे। एसएसपी ने तीनों को लाइन हाजिर करते हुए एएएपी दुर्गेश कुमार को जांच के आदेश दिए। एएसपी का कहना है कि हेड कांस्टेबल सहित तीनों पुलिसकर्मियों को बुलाकर बयान दर्ज किए गए।
हेड कांस्टेबल का कहना है कि वह गाड़ी की सफाई कर रहा था तभी ताश की गड्डी मिल गई। वह गड्डी चेक कर रहा था न कि ताश खेल रहा था। एएसपी ने कहा कि जल्द रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी।
हेड कांस्टेबल का कहना है कि वह गाड़ी की सफाई कर रहा था तभी ताश की गड्डी मिल गई। वह गड्डी चेक कर रहा था न कि ताश खेल रहा था। एएसपी ने कहा कि जल्द रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी।