फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manifest-domination to be a thing of the past at IIMs from tomorrow

Lucknow News: आईआईएम में मैनफेस्ट-वर्चस्व की रौनक कल से

Thu, 05 Feb 2026 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Manifest-domination to be a thing of the past at IIMs from tomorrow
लखनऊ। भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ की ओर से तीन दिवसीय वार्षिक प्रबंधन, सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव मैनफेस्ट-वर्चस्व का आयोजन छह फरवरी से होगा। इस संस्करण में 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता रहेगी। विभिन्न क्षेत्रों में 70 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कुल पुरस्कार राशि 20 लाख रुपये से अधिक होगी। आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि मैनफेस्ट-वर्चस्व 2025-26 के तहत बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा क्षेत्र की हस्तियों की ओर से नेतृत्व विषयक व्याख्यानों की शृंखला का आयोजन किया जाएगा। वक्ताओं में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी और इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता होंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही फैशन, संगीत और नृत्य के आयोजन होंगे। वर्ष 2024 की मिस टीन यूनिवर्स तृष्णा रे फैशन परेड-जश्न में निर्णायक की भूमिका निभाएंगी। समूह पश्चिमी नृत्य प्रतियोगिता इम्पीरियो में प्रस्तुतियों का मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोरियोग्राफर निम्बल फंक करेंगे। एकल गायन प्रतियोगिता में भी युवाओं को मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, क्रिकेट और फुटबॉल के मुकाबले होंगे। इनमें भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर, दिल्ली विवि के अध्ययन संकाय, भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ सहित अनेक संस्थानों की सहभागिता होगी। संयुक्त राष्ट्र प्रतिरूप सम्मेलन में समितियों लोकसभा, संयुक्त राष्ट्र महासभा तथा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का गठन किया जाएगा। ये प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श का अवसर देंगी।




संगीत संध्या का आकर्षण होंगे पापोन व बिस्मिल

आयोजन का प्रमुख आकर्षण तीन संगीत संध्याएं होंगी। छह फरवरी को बिस्मिल की महफिल में सूफी संगीत गूंजेगा। अगली शाम बॉलीवुड संध्या की अगुवाई करेंगे मशहूर गायक पापोन। महोत्सव का समापन प्रमुख हिप-हॉप कलाकारों में शामिल ‘सीधे मौत’ की प्रस्तुति से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed