{"_id":"6830d6c98b020fa311002ebf","slug":"manholes-should-be-cleaned-before-the-rains-dm-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1217844-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पहले साफ हों मैनहेाल : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पहले साफ हों मैनहेाल : डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डीएम ने शुक्रवार शाम पेयजल, सीवर सफाई और जल निकासी के कार्यों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने बारिश से पहले सभी मैनहोलों की सफाई करने व सीवेज पंपिंग स्टेशनों को दुरुस्त रखने के निर्देश कार्यदायी संस्था सुएज इंडिया को दिए।
साथ ही जलकल और नगर निगम को निर्देश दिया कि एक माह में सुपर शाकर मशीन से किए कार्यों का सत्यापन कराया जाए। डीएम ने नगरीय पेयजल कार्यों की भी समीक्षा की। इसमें अमृत 2.0 योजना के तहत सरोजनीनगर प्रथम, द्वितीय, इब्राहिमपुर वार्ड और काकोरी, बंथरा, मलिहाबाद व मोहनलालगंज नगर पंचायत की पेयजल पुनर्गठन योजना की प्रगति की जानकारी ली। मलिहाबाद नगर पंचायत में दो नग जलकल परिसर के लिए तत्काल जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए। हाउस कनेक्शन का सत्यापन भी करने को कहा।