फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mango Park is being built in the city, it will be ready in a year

Lucknow News: शहर में बन रहा मैंगो पार्क, एक साल में हो जाएगा तैयार

Tue, 25 Nov 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Mango Park is being built in the city, it will be ready in a year
निरीक्षण करते नगर आयुक्त।
लखनऊ। रायबरेली रोड पर किसान पथ के समीप कल्ली पश्चिम में विकसित हो रहे 15 एकड़ के मैंगो पार्क का सोमवार को नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया और काम को तेजी लाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने दावा किया कि वह शहर का अनूठा पार्क होगा। यह हरियाली के साथ पर्यटन और मनोरंजन का भी केंद्र बनेगा। पार्क एक साल के अंदर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव ने बताया कि यह पार्क शहर का ही नहीं बल्कि देश का एक अनूठा ‘मैंगो थीम पार्क’ होगा। इसमें आम की 108 प्रजातियों के 2,068 पौधे लगाए जाएंगे। मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत आम्रपाली, दशहरी, अंबिका, चौसा समेत अनेक किस्मों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। हरियाली के साथ यह ज्ञान और जागरूकता का केंद्र भी बनेगा। यहां पर पार्क में 400 वर्गमीटर का मैंगो म्यूजियम बनाया जा रहा है। इसमें आम की 775 प्रजातियों की जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। पार्क आम को देखने, पहचानने और उसके स्वाद का आनंद लेने के साथ-साथ उसके इतिहास, वैज्ञानिक विशेषताओं और भौगोलिक विविधता को समझने का महत्वपूर्ण स्थल बनेगा। पार्क में एक मैंगो बाजार भी बनाया जाएगा जहां आम और आम से बने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री होगी। इससे स्थानीय किसानों को बेहतर मार्केट प्लेटफॉर्म मिलेगा। इस कार्य के लिए उद्यान विभाग और केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमान खेड़ा का सहयोग भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

--
पार्क की सुंदरता बढ़ाएंगे तालाब, म्यूरल और लैंडस्केपिंग
पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए न 1,930 वर्गमीटर के तालाब बनाया जाएगा। जिसमें वाटर लिली और कमल के पौधे लगाकर इसे आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। पार्क में चार मैंगो म्यूरल और एक ट्री म्यूरल भी बनेगा, जो इसे एक कलात्मक पहचान प्रदान करेंगे। पार्क के भीतर के मार्गों का नाम भी विभिन्न आम की प्रजातियों पर रखा जाएगा। मैंगो पार्क को बायोडाइवर्सिटी पार्क का रूप देने के लिए 18,828 अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि बच्चों की रुचि को ध्यान में रखते हुए पार्क में 17 आधुनिक झूले लगाए जाएंगे। साथ ही बैठने के लिए पर्याप्त बेंचें भी स्थापित होंगी ताकि परिवारों और पर्यटकों के लिए पार्क एक आकर्षक गंतव्य बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed