फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mango festival in lucknow at tourism bhawan

आम रोगन जोश, आम बिरयानी, आम दाल मखनी जैसी चीजों से सजा मैंगो फेस्टिवल

Sat, 20 Jul 2019 10:57 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 20 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
mango festival in lucknow at tourism bhawan
मैंगो फेस्टिवल - फोटो : amar ujala
आम तेरी ये खुशनसीबी है, वरना लंगड़े पे कौन मरता है।
विज्ञापन


सागर ख़य्याम के इस शेर ने लंगड़े आम की भी हौसला अफजाई कर डाली वहीं अकबर इलाहाबादी कहते हैं।

असर ये तेरे अन्फ़ास-ए-मसीहाई का है 'अकबर', इलाहाबाद से लंगड़ा चला लाहौर तक पहुंचा।

आम एक ऐसा फल है जिसकी तारीफ में शायरों ने भी अपनी कलम का भरपूर इस्तेमाल किया है। आम ही एक ऐसा फल है जिसकी गुठली लोग तब तक चबाते रहते हैं जब तक उस के रस में फीकापन न आ जाए। अब मौसम आम का चल रहा है, तो आम का जिक्र लाजमी है। खासकर ऐसे में जब आपके शहर में मैंगो फूड फेस्टिवल लगा हो।
विज्ञापन

आम के शौकीन लोगों को आम की सारी वेरायटी और आम से बने लजीज व्यंजन अगर एक ही छत के नीचे मिल जाए तो कहना ही क्या। इस लज्जत को चखने के लिए आप भी पर्यटन भवन जा सकते हैं। वहां फलों का राजा लोगों का दिल लुभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन भवन में जाते ही आपको लगेगा कि आप आम के बाग में पहुंच गए हैं। जहां चारपाई, मसनद और डंडे के साथ एक सेल्फी पॉइंट भी बना हुआ है। हर आने वाला आदमी यहां सेल्फी लेकर ही आगे बढ़ता है। 

आगे बढ़ते ही आम की स्टाल दिखने लगता है। जहां अल्फांसो, गुलाब खास, दशहरी, लंगड़ा, कपूरी, चौसा समेत आम की करीब 50 वेरायटी यहां मौजूद है। वहीं आम से बनी दाल और आम रोगन जोश जैसे व्यंजन लोगों के मुंह मे पानी लाने का का काम कर रहे हैं।

यहां करीब 25 स्टाल लगे हैं, जहां आपको आम से बनी आइसक्रीम, आम सिंवई, आम केक, आम कुल्फी, आम स्क्वाश, आम चटनी, आम अचार, आम पन्ना मिल जाएगा। वहीं आम से बने नॉन वेज आइटम में आम रोगन जोश, आम कोफ्ता, आम कोरमा, आम बिरयानी जैसे व्यंजन नॉन वेज के शौकीन लोगों का दिल लुभा रहे हैं।

21 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में मलिहाबाद और सीतापुर से आये आम व्यापारियों को मुनाफे की उम्मीद तो है ही साथ ही राजधानी के लोगों को ये महोत्सव खूब लुभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed