{"_id":"64acff2c55d9a0e1c1036113","slug":"mango-festival-from-14-july-in-awadh-shilp-gram-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mango festival: अवध शिल्प ग्राम में आम महोत्सव 14 जुलाई से, छह रूटों पर चलेंगी 54 सिटी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mango festival: अवध शिल्प ग्राम में आम महोत्सव 14 जुलाई से, छह रूटों पर चलेंगी 54 सिटी बसें
Tue, 11 Jul 2023 12:35 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:35 PM IST
सार
अवध शिल्पग्राम में 14 जुलाई से आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग रूटों से 54 बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवध शिल्पग्राम में 14 जुलाई से तीन दिवसीय आम महोत्सव शुरू होगा। महोत्सव में शामिल होने वालों के लिए छह रूटों पर 54 सिटी बसें चलाई जाएंगी। यह बसें सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलेंगी।
विज्ञापन
सिटी बस के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि कमता से स्कूटर इंडिया वाया अवध शिल्पग्राम 40 सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। यह बसें यात्रियों को हर तीन मिनट के अंतराल पर मिलेंगी। चारबाग बस अड्डे से अवध शिल्पग्राम वाया अमौसी के बीच पांच बसें चलेंगी। ये बसें हर आधे घंटे पर मिलेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बाढ़ और बारिश से हालात बेकाबू: मायावती बोलीं, बैठकों तक सीमित न रहें, राज्यों की मदद करे केंद्र सरकार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गाजियाबाद हादसे में छह की मौत: सीएम योगी ने जताया शोक, अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश
मलिहाबाद से अवध शिल्पग्राम वाया दुबग्गा पांच बसें, बीकेटी से अवध शिल्पग्राम वाया हजरतगंज दो बसें चलाई जाएंगी। ये बसें हर एक घंटे के अंतराल पर मिलेंगी।
मोहनलालगंज से अवध शिल्पग्राम वाया पीजीआई दो बसें चलेंगी। ये बसें हर आधे घंटे के बाद मिलेंगी। यात्री बसों के संबंध में अपनी शिकायत व सुझाव टोल फ्री नंबर 18001805014 दे सकते हैं।