{"_id":"6814625d004547e00d01ed07","slug":"mangalsutra-necklace-stolen-from-neck-businessman-wife-who-went-her-brother-in-law-wedding-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: देवर की बरात में जा रही कारोबारी की पत्नी से मंगलसूत्र व हार लूटा, सीसीटीवी में दर्ज हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: देवर की बरात में जा रही कारोबारी की पत्नी से मंगलसूत्र व हार लूटा, सीसीटीवी में दर्ज हुई वारदात
Fri, 02 May 2025 12:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 02 May 2025 12:46 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में छन्नीलाल चौराहे पर बदमाशों ने अपने देवर की बरात में जा रही महिला से सोने का हार व मंगलसूत्र लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला से लूट के बाद जानकारी जुटाती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानगर के छन्नीलाल चौराहे के पास बुधवार रात देवर की बरात में शामिल दवा कारोबारी अनुज सोनकर की पत्नी पूर्णिमा सोनकर से बाइक सवार लुटेरा मंगलसूत्र व सोने का हार लूट ले गया। लुटेरे का सीसीटीवी फुटेज मिला है। लूट का केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कैसरबाग सब्जी मंडी निवासी अनुज के अनुसार बुधवार को उनके भाई की बरात जा रही थी। रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच वह पत्नी पूर्णिमा को स्कूटी से लेकर महानगर छन्नीलाल चौराहे पहुंचे। पास के हॉल में स्कूटी खड़ी कर बरात में शामिल हो गए। दोनों लोग सबसे पीछे थे। इस दौरान एक बाइक सवार बदमाश पीछे से पहुंचा और पूर्णिमा के गले से मंगलसूत्र व सोने का हार लूटकर भाग निकला।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: आज रात गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजेंगे लड़ाकू विमान, साढ़े तीन किमी की पट्टी पर एयरफोस दिखाएगी अपनी ताकत
विज्ञापन
पूर्णिमा ने मदद के लिए शोर मचाया तो बरात में शामिल लोग लुटेरे की तरफ दौड़े, लेकिन वह तेजी से गोल मार्केट चौराहे की तरफ भाग निकला। लूट की सूचना पर महानगर पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पूर्णिमा की तहरीर लूट का केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़े- UP: यूपी और बिहार में विस चुनाव को लेकर गृहमंत्री शाह से मिले राजभर, जाति जनगणना के लिए जताया आभार
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार लुटेरा दिखा है। फुटेज में लुटेरे की बाइक पर नंबर नहीं है। पुलिस की टीमें लुटेरे की तलाश में जुटी हैं।