फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manfest-Varachasva bid farewell with a message of enthusiasm, enthusiasm and inspiration.

Lucknow News: जोश, उत्साह और प्रेरणा का संदेश देकर विदा हुआ मैनफेस्ट-वर्चस्व

Mon, 10 Feb 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Manfest-Varachasva bid farewell with a message of enthusiasm, enthusiasm and inspiration.
कार्यक्रम में उप​स्थित लोग।
लखनऊ। विद्यार्थियों को जोश, उत्साह और प्रेरणा का संदेश देकर भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) का मैनफेस्ट-वर्चस्व रविवार को विदा हो गया। इस तीन दिवसीय सालाना उत्सव में आईआईएम के साथ ही राजधानी के विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने हुनर दिखाया। शाम को बॉलीवुड की संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान के सुरों का जादू सभी के सिर चढ़कर बोला।
विज्ञापन


मैनफेस्ट-वर्चस्व के तीन दिनों में सांस्कृतिक, प्रबंधकीय और ज्ञान आधारित प्रतिस्पर्धाओं के साथ ही विभिन्न क्षेत्र के दिग्गजों ने विद्यार्थियों के साथ प्रेरणादायक बातचीत की। प्रन्यास डेवलपमेंट फाउंडेशन के संस्थापक राहुल शर्मा ने सामाजिक मुद्दों के समाधान तलाशने में सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया। उनके मुताबिक, एक जिम्मेदार व्यक्ति सामाजिक मुद्दों के खिलाफ खड़ा होता है, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता उनके लिए स्थायी समाधान तलाशता है। उन्होंने किसी काम को करने के लिए टीम का महत्व बताया। फोबेट कंपनी की सीईओ रिया उप्रेती ने मजबूत ब्रांड के लिए जरूरी बातों पर चर्चा की।
विज्ञापन


भावी प्रबंधकों ने दिया व्यावसायिक चुनौतियों का समाधान

वर्चस्व के अंतिम दिन भावी प्रबंधकों ने विभिन्न व्यावसायिक चुनौतियों का समाधान पेश किया। इसके अलावा गीत-संगीत और खेल के मैदान पर भी प्रतिस्पर्धाओं का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed