फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maneka Gandhi big statement about election campaign against Rahul Gandhi in amethi

मेनका गांधी का बड़ा बयान, कहा-'पार्टी कहेगी तो राहुल के खिलाफ भी करूंगी प्रचार'

Sun, 31 Mar 2019 05:53 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Mar 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
Maneka Gandhi big statement about election campaign against Rahul Gandhi in amethi
फाइल फोटो
भाजपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार सुल्तानपुर जा रहीं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने जगदीशपुर में अपने स्वागत के लिए आयोजित बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कहेगी तो वे अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ प्रचार करेंगी।
विज्ञापन


मेनका के बयान ने कांग्रेस की बेचैनी बढ़ा दी है।  संजय गांधी की पत्नी व मोदी सरकार की केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को भाजपा ने सुल्तानपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन


पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद शुक्रवार को वे सुल्तानपुर जा रही थीं। मेनका गांधी का काफिला पूर्वाह्न 11 बजे कस्बा पहुंचा तो यहां पहले से मौजूद भाजपा नेताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मीडिया की ओर से पूछे गये एक सवाल के जवाब में मेनका ने यह कहकर कांग्रेस की बेचैनी बढ़ा दी कि यदि पार्टी नेतृत्व कहेगा तो वे राहुल गांधी के खिलाफ प्रचार करने के लिए अमेठी भी जाएंगी। 

मेनका का यह बयान इस मायने में और महत्वपूर्ण हो जाता है कि भाजपा प्रत्याशी के रूप में पांच साल पहले सुल्तानपुर से चुनाव लड़ने आए उनके बेटे वरुण गांधी ने तब इसी सवाल के जवाब पर कहा था कि वे अपने चचेरे भाई के खिलाफ चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed