फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mandal incharge ministers changed in UP BJP.

भाजपा का मिशन 2024: मंत्रियों के मंडलों के प्रभार में फेरबदल, खन्ना को गोरखपुर और प्रसाद को लखनऊ की जिम्मेदारी

Mon, 01 Aug 2022 09:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Aug 2022 09:13 PM IST
सार

यूपी में मंत्रियों के मंडलों के प्रभार में फेरबदल कर दिया गया है। इसे भाजपा की लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों से जोड़ कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Mandal incharge ministers changed in UP BJP.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में गठित मंत्री समूह को वाराणसी, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के नेतृत्व में गठित मंत्री समूह को लखनऊ और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना की अगुवाई में गठित मंत्री समूह को अब गोरखपुर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मंत्री समूहों के प्रभार वाले मंडलों में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक अब 6-6 मंडलों (25-25 जिलों ) की निगरानी करेंगे।

विज्ञापन

गोरखपुर मंडल में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी और दिनेश खटीक,  वाराणसी मंडल में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,  राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह और राज्यमंत्री संजीव गौंड,
विज्ञापन


लखनऊ मंडल में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, झांसी मंडल में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर और राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, मेरठ मंडल में औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप और राज्यमंत्री बृजेश सिंह, अलीगढ़ मंडल में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल और जसवंत सैनी को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर मंडल में महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, राज्यमंत्री  विजय लक्ष्मी गौतम, अयोध्या मंडल में गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यमंत्री राकेश राठौर और रामकेश निषाद, मुरादाबाद मंडल में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी और राज्यमंत्री संजय गंगवार, आजमगढ़ मंडल में पंचातीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु और एराज्यमंत्री सुरेश राही, कानपुर मंडल में श्रम मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण कुमार सक्सेना और राज्यमंत्री केपी मलिक के मंत्री समूह को तैनात किया है।


चित्रकूट मंडल में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, मिर्जापुर मंडल में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, प्रयागराज मंडल में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव और राज्यमंत्री मनोहर लाल श्मन्नू कोरी, बरेली मंडल में ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति और राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, आगरा मंडल में प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह और राज्यमंत्री  रजनी तिवारी, बस्ती मंडल में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन मंत्री रवींद्र जायसवाल राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा और देवीपाटन मंडल में उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के मंत्री समूह को तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed