फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Managers say staff are responsibile for irregularities in admission in Ayush colleges.

UP: आयुष दाखिला हेराफेरी मामले में फिर बनेगी कमेटी, निदेशक और काउंसिलिंग प्रभारी पर लगे आरोपों की होगी जांच

Thu, 17 Nov 2022 12:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Nov 2022 12:34 PM IST
सार

आयुष कॉलेजों में दाखिले में हुई हेराफेरी में प्रबंधकों ने अपने स्टाफ पर ठीकरा फोड़ा है। उन्होंने कहा  कि वह खुद भी जांच कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर छात्रों पर भी एफआईआर करवाई जा सकती है।

विज्ञापन
Managers say staff are responsibile for irregularities in admission in Ayush colleges.
- फोटो : Istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आयुष कॉलेजों में दाखिले में हुई हेराफेरी के मामले में फिर से विभागीय कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी निदेशक प्रो एसएन सिंह और काउंसिलिंग प्रभारी प्रो उमाकांत की भूमिका की नए सिरे से जांच करेगी। इस मामले की जांच अभी एसटीएफ और विभागीय कमेटी कर रही है। आयुर्वेद निदेशक प्रो एसएन सिंह और काउंसिलिंग प्रभारी प्रो उमाकांत को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों को मेडिसिन बोर्ड से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


इस बीच आयुष विभाग की ओर से इन दोनों की भूमिका की जांच के लिए अलग से कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया है। दो सदस्यीय कमेटी पूरे मामले की जांच कर इनकी भूमिका के संबंध में विभाग को रिपोर्ट देगी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इसी सप्ताह जांच कमेटी के सदस्यों के नाम तय कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमानवीय: युवक को बुरी तरह पीटा, मुंह पर पेशाब कर बनाया वीडियो, पुलिस ने बिना जांच पीड़ित को ही भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले : आईटी एवं आईटीईएस क्षेत्र में पांच हजार करोड़ का निवेश और एक लाख को रोजगार


आयुष कॉलेज के प्रबंधकों ने अपने स्टाफ पर फोड़ा ठीकरा
आयुष कॉलेजों में दाखिले में हेराफेरी मामले में संबंधित कॉलेजों के कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। एसटीएफ की पूछताछ में अब तक कई कॉलेज प्रबंधकों ने दाखिले में धांधली का ठीकरा अपने स्टाफ पर फोड़ा है। 

सूत्रों ने बताया कि नोटिस पर तीन कॉलेजों के प्रबंधक बुधवार को एटीएफ मुख्यालय पहुंचे। इन लोगों ने दाखिले के संबंध में पूरी जानकारी न होने और खुद के दाखिले की प्रक्रिया में शामिल होने से इन्कार किया है। उनका कहना था कि वह खुद मामले की पड़ताल कर रहे हैं, जरूरत पड़ी तो उनके संस्थान में दाखिला लेने वाले संदिग्ध छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। 

कुलदीप ही नहीं, और भी हैं किरदार
एसटीएफ हेराफेरी मामले में मास्टरमाइंड कुलदीप की तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि इतनी बड़ी हेराफेरी अकेले कुलदीप के बस की बात नहीं है। ऐसे में एसटीएफ उन किरदारों का भी पता लगा रही है कि जो कुलदीप की आड़ में अब तक बचे हुए हैं। वहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि इस सप्ताह के अंत तक मुख्यमंत्री पूरे मामले की समीक्षा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed