फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manager embezzles two crore rupees from tenants and customers

Lucknow News: मैनेजर ने किरायेदारों व ग्राहक के दो करोड़ रुपये हड़पे

Thu, 17 Oct 2024 05:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Manager embezzles two crore rupees from tenants and customers
लखनऊ। रियल एस्टेट कंपनी आरिफ इंडस्ट्रीज के निदेशक ने महानगर थाने में कंपनी मैनेजर के खिलाफ दो करोड़ रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मैनेजर ने मेट्रो सिटी में रहने वाले किरायेदारों से रुपये वसूल कर दस्तावेज में उन्हें डिफॉल्टर बना दिया।
विज्ञापन

मेट्रो सिटी निवासी अनिल कुमार तेजपाल रियल एस्टेट कंपनी आरिफ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। कंपनी में केशव नगर निवासी मनोज सेठ अक्तूबर 2017 से मैनेजर था। कंपनी का कर्मचारी 20 जून को मेट्रो सिटी स्थित फ्लैट दिखाने पहुंचा तो वहां लोग रहते मिले।
विज्ञापन


कंपनी ने सभी किराएदारों को कॉल व नोटिस भेजकर जानकारी की तो पता चला कि मनोज सेठ ने किराया नकद या अपने खाते में लिया। वहीं, अभिलेखों में किरायेदारों को डिफॉल्टर दिखा दिया। किरायेदार शबीना अरशद और उनके पति मो. आरिज से मई 2024 तक बकाया 1.66 लाख के लिए बात की तो दंपति ने कोई बकाया नहीं होने की बात कही। शबीना ने बताया कि मनोज ने 5.70 लाख लेकर उक्त फ्लैट ई-स्टांप कर बेच दिया। मनोज ने उनसे कंपनी के नाम पर बिना तारीख के 85 लाख के दो चेक भी लिए थे। दो करोड़ से अधिक धोखाधड़ी के मामले में मनोज सेठ पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed