{"_id":"64f7f6b198456661c2040b36","slug":"manager-commits-suicide-by-sending-whatsapp-message-to-younger-brother-in-lucknow-2023-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मुझे जीने की इच्छा नहीं है... मेरे बाद पापा का ध्यान रखना', मैनेजर ने भाई को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मुझे जीने की इच्छा नहीं है... मेरे बाद पापा का ध्यान रखना', मैनेजर ने भाई को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर दी जान
Wed, 06 Sep 2023 09:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 06 Sep 2023 09:52 AM IST
सार
लखनऊ में आइसक्रीम पार्लर के मैनेजर ने छोटे भाई को मैसेज भेजकर फांसी लगा ली। गोमतीनगर विस्तार इलाके की घटना है। मृतक सीतापुर का रहने वाला था। उसने मैसेज में लिखा था कि ''मुझे जीने की इच्छा नहीं है मेरे बाद पापा का ध्यान रखना''। मैसेज पढ़कर अजीत के होश उड़ गए।
विज्ञापन
मैनेजर ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में रहने वाले आइसक्रीम पार्लर के मैनेजर अजय कुमार (21) ने छोटे भाई को आत्महत्या करने का मैसेज भेजकर फांसी लगा ली। उसने खुदकुशी क्यों की, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
मूलरूप सीतापुर का अजय कुमार गोमतीनगर विस्तार के कौशलपुरी इलाके में किराये के मकान में रहता था और पत्रकारपुरम में एक आइसक्रीम पार्लर में मैनेजर था। उसके छोटे भाई अजीत के मुताबिक, सोमवार रात वह बहन को छोड़ने मड़ियांव गया था। रात 8:01 बजे बड़े भाई अजय ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा।
इसमें लिखा था कि ''मुझे जीने की इच्छा नहीं है मेरे बाद पापा का ध्यान रखना''। मैसेज पढ़कर अजीत के होश उड़ गए। उसने खरगापुर में अपने पड़ोसी को फोन करके कमरे में जाकर देखने को कहा। पड़ोसी ने मकान में पहुंचा। खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। कमरे में अजय का शव फंदे से लटकता मिला। परिवार में पिता शिवसागर हैं और मां का निधन हो चुका है। अजय नौकरी करने के साथ बाराबंकी के एक कॉलेज से पढ़ाई भी कर रहा था।

Trending Videos
इंदिरानगर में युवक ने की खुदकुशी
इंदिरानगर के निजामपुर चंदन इलाके में अनूप कुमार (25) ने फांसी लगा ली। पुलिस आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह को वजह मान रही है। अनूप कुमार कुछ दिनों से काम नहीं कर रहा था। उसकी पत्नी पूजा बेटी को लेकर रक्षाबंधन में अपने मायके बीबीडी के दयाराम पुरवा चली गई थी। मंगलवार सुबह मां शिव कुमारी जब कमरे में बेटे को जगाने पहुंची तो अनूप का शव फंदे से लटकता मिला।

कक्षा तीन की छात्रा ने लगा ली फांसी
लखनऊ के इंदिरानगर के तकरोही इलाके में कक्षा तीन की छात्रा हर्षिता (14) ने फांसी लगा ली। पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगा रही है। मृतक छात्रा के पिता प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले वह सीतापुर गांव गए थे। घर पर पत्नी ज्योति और बेटी हर्षिता थी।

ज्योति लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं। सोमवार सुबह वह काम पर चली गई। घर पर हर्षिता अकेली थी। एक घंटे के बाद ज्योति लौटी तो देखा कि बेटी पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटकती मिली। मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।