फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   manager and principal of madrasa  arrested who had embezzled scholarship worth 38 lakh

UP News: छात्रवृत्ति हड़पने वाले मदरसे के तत्कालीन प्रबंधक और प्रधानाचार्य गिरफ्तार, 62 मदरसों से हड़पी 38 लाख

Fri, 22 Aug 2025 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 07:00 PM IST
सार

38 लाख की छात्रवृत्ति हड़पने वाले मदरसे के तत्कालीन प्रबंधक और प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया गया है। मामले में 62 मदरसों में कक्षा आठ तक के छात्रों की 24.92 करोड़ की छात्रवृत्ति हड़पी गई थी। ईओडब्ल्यू की टीम ने इन्हें हाथरस से पकड़ा है। यह घोटाला 2011 से 2013 के बीच हुआ था। 

विज्ञापन
manager and principal of madrasa  arrested who had embezzled scholarship worth 38 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

यूपी के हाथरस में 38 लाख रुपये की छात्रवृत्ति का गबन करने वाले मदरसे के तत्कालीन प्रबंधक और प्रधानाचार्य को आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा की टीम ने शुक्रवार को सिंकदराराऊ से गिरफ्तार कर लिया है। टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2011 से 2013 के बीच हाथरस के 62 मदरसों में कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में 24.92 करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम दिया गया था। अर्जुनपुर के मोतीराय स्थित मदरसा अब्दुल हमीद इस्लामिया एजुकेशन की तत्कालीन प्रबंधक सुधा शर्मा और प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद जांच में दोषी मिले थे।

विज्ञापन

81 आरोपियों को गबन का दोषी पाया था

मामले में शासन के निर्देश पर हुई जांच के बाद हाथरस के मुरसान थाने में वर्ष 2014 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसकी जांच बाद में ईओडब्ल्यू के सुपुर्द कर दी गई थी। ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद 81 आरोपियों (3 लोक सेवक एवं 78 निजी व्यक्ति) को गबन का दोषी पाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से 46 के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। शेष 32 आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। डीजी ईओडब्ल्यू के निर्देश पर शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

लखनऊ सेक्टर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

वहीं दूसरी ओर डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत ने लखनऊ सेक्टर को जुलाई माह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर शुक्रवार को सम्मानित किया। वहीं निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा को सर्वश्रेष्ठ विवेचक का पुरस्कार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed