फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›    Man who was thrashed & set ablaze by locals succumbed to his injuries in barabanki

बाराबंकीः चार दिन पहले जिसे चोर समझकर पीटा और जलाया था उस शख्स की मौत

Tue, 23 Jul 2019 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 23 Jul 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
 Man who was thrashed & set ablaze by locals succumbed to his injuries in barabanki
एसपी, बाराबंकी - फोटो : ANI

चार दिन पहले जिस युवक को चोर समझकर गांव वालों ने पीटा था और उस पेट्रोल डालकर मारने की कोशिश की थी उसकी अस्पताल में मौत हो गई। 

विज्ञापन


बाराबंकी के एसपी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि देवा गांव के सुजीत कुमार की मौत हो गई है। इस मामले में उस घर के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें कुत्तों से अपनी जान बचाने के लिए वह छुपा था। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि चार दिन पहले पैदल ससुराल जा रहे एक युवक को रास्ते में ग्रामीणों ने पकड़कर चोरी करने का आरोप लगाकर हैवानियत की हदें पार कर डाली थीं। युवक की लाठी, डंडों से पिटाई करने के साथ उसे पानी में डुबोया फिर करंट लगाया और पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। फिर उसे सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। 

पुलिस के मुताबिक गुरुवार की दोपहर सुजीत (22) पुत्र खुशीराम निवासी तिंदोला अपनी ससुराल टाई कला जा रहा था। रास्ते में पड़ने वाले गांव राघोपुरवा में कुत्तों के झुंड को देखकर वह गांव के किनारे रुक गया और एक घर में शरण लेने की कोशिश कर रहा था। 
 
इसी दौरान वहां पर गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर गांव में चार दिन पूर्व देशराज के घर पर हुई चोरी करने का आरोप लगाया और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।


इस दौरान सुजीत चिल्लाता रहा कि वह बेगुनाह है। उसने कहा कि वह पेंटिंग का कार्य कर अपने परिवार का पेट पालता है चोर नहीं है। आज अपनी ससुराल अपनी बच्ची को बुलाने जा रहा था। लेकिन उसकी गिड़गिड़ाहट का दबंगों पर कोई असर नहीं हुआ। 

पिटाई के बाद उसे बिजली का करंट लगाया गया जिससे सुरजीत बेहाल हो गया। बाद में उसे एक बड़े ड्रम में पानी भर कर उसे उल्टा पानी में डुबोया गया। जब इतनी यातनाओं से भी इन दबंगों का मन नहीं भरा तो इन लोगों ने आखिर में उसे जान से मारने की नीयत से उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जिससे वह जलते हुए जमीन पर तड़पने लगा। बाद में पुलिस वालों ने उसे गुस्साये लोगों से बचाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed