फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man who ordered not to run any school in state with caste name

जिसने आदेश दिया था कि प्रदेश में जाति के नाम पर स्कूल नहीं चलेंगे

Thu, 11 Apr 2019 10:35 PM IST
Amulya Rastogi अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 11 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
man who ordered not to run any school in state with caste name
चौधरी चरण सिंह (फाइल फोटो)
चौधरी चरण सिंह कांग्रेस से अलग हुए तो उनके समर्थकों ने प्रदेश भर में खुशियां मनाईं। वजह यह थी कि वे लोग मान रहे थे कि कांग्रेस, चौधरी साहब के साथ अन्याय कर रही है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को जब चौधरी साहब के पार्टी से अलग होने की जानकारी हुई तो वह सकते में आ गया। 
विज्ञापन


उसने उनके पास दूत दौड़ाए लेकिन चौधरी साहब फैसला बदलने को तैयार नहीं थे। दूतों से उन्होंने कहा, ‘अब बहुत देर हो चुकी है। पुनर्विचार की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो गई है। कांग्रेस की तत्कालीन सरकार अल्पमत में आ गई। उधर, विरोधी दलों ने बैठक की और रामचंद्र विकल को अपना नेता चुन लिया। पर, उन्होंने तत्काल अपना त्यागपत्र दे दिया और कहा, ‘चौधरी चरण सिंह को ही हम सब अपना नेता स्वीकार करते हैं।’ 
विज्ञापन


इसके बाद सभी लोग चौधरी साहब के घर की तरफ चल दिए। चौधरी साहब अंदर कमरे में थे। विपक्षी दल के विधायक उनके यहां पहुंचे और नारे लगाने लगे तो वह बाहर आए। कुछ लोग उनके पैरों में लिपट गए तथा और तेज स्वरों में नारे लगाने लगे। चौधरी साहब फिर अंदर लौट गए। चौधरी साहब को नेता चुन लिया गया और तय हो गया कि वह अगले मुख्यमंत्री होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और कबीर पुस्तक के एक संस्मरण से पता चलता है, ‘चौधरी साहब ने 3 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लखनऊ में पहली बार राजभवन के हाल से बाहर लॉन में पंडाल बना। जिसमें आम लोगों को बुलाया गया। चौधरी साहब को लोग जातिवादी नेता कह देते हैं पर, उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एक रोचक आदेश किया कि प्रदेश में अब कोई शिक्षण संस्था जाति-सूचक नाम से नहीं चलेगी। दूसरे दिन ही सभी जगह से ऐसे पट्ट हटा लिए गए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed