{"_id":"5aa0ec324f1c1b4d588bc0df","slug":"man-was-threatening-suicide-for-salary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम हेल्पलाइन में तैनात कर्मचारी साइबर हाईट की छठी मंजिल पर चढ़ा, कर रहा था ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम हेल्पलाइन में तैनात कर्मचारी साइबर हाईट की छठी मंजिल पर चढ़ा, कर रहा था ये मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
साइबर हाईट की छठी मंजिल पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र के साइबर हाईट में बुधवार दोपहर एक युवक वेतन की मांग करता हुआ छठी मंजिल पर चढ़ गया। वह वेतन न मिलने पर छत से कूदकर आत्महत्या की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाकर नीचे उतारा। एनजीओ के अधिकारियों से जल्द वेतन देने का वादा कराकर मामले को शांत कराया।
वहीं, अन्य युवक-युवतियां कार्यालय के बाहर हंगामा करने लगे। जिन्हें पुलिस ने शांत कराया। साइबर हाईट में एक एनजीओ द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का कॉल सेंटर संचालित होता है।
विज्ञापन
इस सेंटर में करीब तीन सौ से अधिक युवक-युवतियों को बतौर कॉलर नियुक्त किया गया है। युवक-युवतियों का आरोप है कि चार महीने से एनजीओ ने वेतन नहीं दिया है। करीब 15 दिन पहले एनजीओ के अधिकारियों ने छह मार्च को वेतन देने का वादा किया था।
विज्ञापन
दो दिन तक चला था प्रदर्शन
पीडितों से बात करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जब वेतन नहीं मिला तो कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान एक कर्मचारी दुर्गेश कुमार साइबर हाईट की छठी मंजिल पर चढ़ गया। वह वेतन न मिलने पर कूदकर खुदकुशी की बात कर रहा था।
इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर विभूतिखंड सत्येंद्र राय टीम के साथ पहुंचे। किसी तरह युवक को समझाकर नीचे उतारा। वहीं, हंगामा कर रहे युवकों को शांत कराकर अधिकारियों से वार्ता कराई।
प्रदर्शन कर रहे युवकों ने आरोप लगाया कि वेतन और नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर प्रशिक्षु कर्मचारियों ने 15 व 16 फरवरी को प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आवास भी घेरने पहुंच गए थे।
सीओ गोमतीनगर दीपक सिंह और इंस्पेक्टर विभूतिखंड सत्येंद्र राय के हस्तक्षेप के बाद एनजीओ ने 16 फरवरी को कुछ कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। वादा किया था कि छह मार्च तक वेतन दे दिया जाएगा।