{"_id":"5c6cee68bdec22578f2a9ed7","slug":"man-threat-to-attack-like-pulwama-through-whats-app-message","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप मैसेज पर पुलवामा दोहराने की दी धमकी, बोला- कश्मीर आओ, हमला करने पर मिलेंगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप मैसेज पर पुलवामा दोहराने की दी धमकी, बोला- कश्मीर आओ, हमला करने पर मिलेंगे रुपये
Wed, 20 Feb 2019 11:36 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पुलवामा में सीआरपीएफ टीम पर हमले की तरह दूसरे हिस्सों में जल्द आतंकी हमला किया जाएगा...। मोहनलालगंज निवासी युवक के मोबाइल पर रविवार सुबह यह व्हाट्सएप मैसेज आया। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। युवक के मुताबिक मोबाइल नंबर के प्रोफाइल पर जैश आतंकी की तस्वीर लगी है। पुलिस संदेश भेजने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मोहनलालगंज मरुई निवासी युवक के मुताबिक रविवार शाम 7.38 बजे अंजान नंबर से संदेश आया। उसने मैसेज भेजने वाले के व्हाट्सएप की प्रोफाइल खंगाली तो उसमें पुलवामा में सीआरपीएफ दस्ते पर हमला करने वाले आदिल अहमद डार उर्फ वकास की तस्वीर लगी थी। युवक के मुताबिक उसने व्हाट्सएप भेजने वाले से एतराज जताया।
विज्ञापन
इस पर रफीक नाम के शख्स ने एक के बाद एक कई संदेश भेजे, जिनमें राष्ट्रविरोधी बातें लिखी थीं। युवक का दावा है कि खुद को कश्मीरी नागरिक बताने वाले शख्स ने पुलवामा में हमले की तर्ज पर देश के दूसरे हिस्सों में भी आतंकी हमले करने की चेतावनी दी है। धमकी भरे संदेश के बारे में युवक ने दोस्त को बताया। उसने मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो फोन करने वाले रफीक ने धमाके करने की बात दोहराई।
विज्ञापन
Trending Videos
अपना अकाउंट नंबर दो उसमें रुपये डलवा दूंगा
मामले की जानकारी होने पर युवक के एक साथी ने खुद का नाम रफीक बताते हुए मैसेज वाले नंबर पर फोन किया। फोन रिसीव करने वाले ने कहा, जम्मू आओ, अगर तुम हमला करोगे को तुम्हें रुपये मिलेंगे। इसके लिए अपना बैंक एकाउंट नंबर भेज दो तो उसमें रुपये डलवा दूं।
सर्विलांस की मदद से युवक की तलाश जारी
प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज जीडी शुक्ल ने बताया कि सर्विलांस की मदद से धमकी भरे मैसेज वाले नंबर की जांच की जा रही है। युवक ने यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
मुख्यमंत्री और अधिकारियों को ट्वीट
युवक ने धमकी भरे ऑडियो, वीडियो और मैसेज का स्क्रिन शॉट मुख्यमंत्री और कई पुलिस अधिकारियों को ट्वीट भी किया। इसके बाद धमकी भेजने वाले पर तत्काल कार्रवाई को लेकर लोगों के कमेंट आने लगे।
सर्विलांस की मदद से युवक की तलाश जारी
प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज जीडी शुक्ल ने बताया कि सर्विलांस की मदद से धमकी भरे मैसेज वाले नंबर की जांच की जा रही है। युवक ने यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
मुख्यमंत्री और अधिकारियों को ट्वीट
युवक ने धमकी भरे ऑडियो, वीडियो और मैसेज का स्क्रिन शॉट मुख्यमंत्री और कई पुलिस अधिकारियों को ट्वीट भी किया। इसके बाद धमकी भेजने वाले पर तत्काल कार्रवाई को लेकर लोगों के कमेंट आने लगे।