फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man shot suspended cop in lucknow

लखनऊ में निलंबित सिपाही पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

Thu, 26 Jul 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Jul 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
man shot suspended cop in lucknow
घायल निलंबित सिपाही आशीष - फोटो : amarujala
कृष्णानगर के भोलाखेड़ा निवासी निलंबित सिपाही आशीष कुमार सिंह (32) पर बुधवार रात मुहल्ले के ही विजय ने गोलियां बरसा दीं। उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मुख्य आरोपी समेत तीन हिरासत में हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मूल रूप से बलिया निवासी आशीष कुमार सिंह उन्नाव में तैनात है। 
विज्ञापन


दो महीने पहले बाजारखाला में रिक्शा चालक की पिटाई के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने उसे निलंबित कर दिया था। बुधवार शाम उसने कृष्णानगर कोतवाली में तैनात सिपाही संदीप व अपने दोस्त विजय लंगड़ा के साथ शराब पी। रात साढ़े आठ बजे तीनों भोलाखेड़ा में सर्वांगीण पुलिया के पास ठेले पर रोल खा रहे थे। इसी दौरान आशीष के घर के पास रहने वाला विजय आ गया।
विज्ञापन

वह रिक्शा चलवाता है। दो दिन पहले उसके रिक्शा चालक प्रमोद से आशीष का झगड़ा हो गया था। बुधवार रात आशीष को देखकर विजय झगड़ा करने लगा। गाली-गलौज पर तीनोंने विरोध किया। इस पर विजय चला गया और कुछ देर बाद असलहा लेकर लौटा और आशीष पर फायर कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक गोली आशीष के माथे और दूसरी उसके सीने पर दागी। गोलियां चलने से भगदड़ मच गई। संदीप और विजय लंगड़ा ने विजय को पकड़ने की कोशिश की। धक्का-मुक्की के दौरान उसके हाथ से तमंचा छूटकर नहर में जा गिरा। संदीप की सूचना पर पहुंची पुलिस आशीष को ट्रॉमा सेंटर ले गई। पुलिस संदीप और विजय लंगड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया गया है। 

 

शराब पीकर की थी ई-रिक्शा चालक की पिटाई

man shot suspended cop in lucknow
घायल निलंबित सिपाही आशीष - फोटो : amarujala
आशीष ने तीन जून को शराब के नशे में बाजारखाला थाने के गेट पर ई-रिक्शा चालक की पिटाई की थी। उसकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ उन्नाव के पुलिस अधीक्षक से निलंबन की संस्तुति की थी।

आशीष के खिलाफ उपनिरीक्षक राकेश चौरसिया ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आशीष के पिता शिवकुमार सिंह भी उपनिरीक्षक हैं और वर्तमान में अंबेडकरनगर में तैनात हैं। फिलहाल वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा ड्यूटी के लिए लखनऊ आए हैं। आशीष के परिवार में पत्नी सिमरन, एक बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed