{"_id":"5bebb649bdec2269436ba141","slug":"man-shot-himself-during-video-call-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल करते समय खुद के सीने में मार ली गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल करते समय खुद के सीने में मार ली गोली, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन पर प्रेमिका से वीडियो कॉल के जरिए बात कर रहे एक युवक ने एकाएक तमंचे से अपने सीने पर गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर चरवाहे पहुंचे तो युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा पाया।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल व तमंचा कब्जे में लेते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। सीतापुर के कोतवाली क्षेत्र के रमदाना गांव में रहने वाला कामिल (30) पुत्र मुबीन मंगलवार की शाम करीब चार बजे अपने घर के पास मैदान में मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था।
वहीं, कुछ चारवाहे अपने मवेशी चरा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए कामिल किसी लड़की से बात कर रहा था। इसी बीच अचानक गोली की आवाज सुनाई दी। चरवाहे मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ कामिल को पड़ा पाया।
विज्ञापन
चरवाहों ने उसके घरवालों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर तमंचा व मोबाइल कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला लग रहा है।