{"_id":"69c9899d2fe98be0ea0aeee0","slug":"man-set-on-fire-for-not-paying-for-liquor-accused-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-1666334-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शराब के लिए रुपये न देने पर जलाया था, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शराब के लिए रुपये न देने पर जलाया था, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 30 Mar 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अरोपी।
लखनऊ। शराब के लिए रुपये न देने पर त्रिवेणीनगर तृतीय निवासी शटरिंग कारीगर राकेश यादव पर पेट्रोल डालकर आग लगने के आरोपी बलगर को शनिवार देर रात अलीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आग से झुलसे राकेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि राकेश की बहन रानी यादव ने अलीगंज थाने में 27 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई था। उनका आरोप था कि 25 मार्च की शाम राकेश यादव काम करके लौट रहा था। मूंगफली मंडी के पास मोहल्ले के रहने वाले बलगर ने शराब के नशे में उसे रोक लिया। आरोपी ने राकेश से शराब के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई होने लगी। इस बीच बलगर ने जेब से पेट्रोल की बोतल निकाली और राकेश पर डालकर आग लगा दी। आग से राकेश का सीना, गला और कान जला गया था। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद से आरोपी बलगर घर छोड़कर भागा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार रात आरोपी को पुरनिया पुल के पास गिरफ्तार कर लिया।