{"_id":"591023c54f1c1bdc558516c1","slug":"man-says-triple-talaq-after-wife-delivered-baby-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पैदा हो गई तो शौहर ने दिया तलाक, बच्ची को लेकर भटक रही मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी पैदा हो गई तो शौहर ने दिया तलाक, बच्ची को लेकर भटक रही मां
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
Updated Mon, 08 May 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कियां भले ही जिंदगी के तमाम मोर्चों पर कामयाबी की नई इबारत लिख रहीं हों पर आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें उनका दुनिया में आना अखरता है। ऐसे ही एक शौहर ने महज लड़की पैदा होने पर पत्नी को तलाक दे दिया।
विज्ञापन
अब मासूम बच्ची को लेकर पीड़ित महिला दर-दर भटक रही है, लेकिन उसकी व्यथा सुनने वाला कोई नहीं है। रविवार को पीड़िता ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस कर्मियों को अपना दुखड़ा सुनाया और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के ऐंधी गांव की रहने वाली नसीबा पुत्री मो. साबिर ने पुलिस कार्यालय में दिए गए पत्र में कहा कि उसका निकाह वर्ष 2015 में डीह थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी अली अहमद के साथ हुआ था।
विज्ञापन
21 फरवरी 2016 को उसने ससुराल में ही एक पुत्री लब्ज को जन्म दिया। बेटी होने पर 24 अप्रैल को ससुराल पक्ष ने न सिर्फ उसका उत्पीड़न किया, बल्कि पति ने उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया।
पीड़िता का कहना है कि उसने थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। अब वह न्याय के लिए इधर-उधर भटक रही है, लेकिन ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
अवकाश के कारण एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई।
इस संबंध में एसपी गौरव सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।