फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man raped and murdered maternal sister

ममेरे भाई ने रेप किया फिर गला दबाकर कर दी बहन की हत्या

Sun, 21 Jun 2015 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 21 Jun 2015 01:12 PM IST
विज्ञापन
man raped and murdered maternal sister

कानपुर के बिधनू में एक युवक ने ममेरी बहन (12) की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बक्से में बंद करके भाग निकला। छोटे भाई ने किसी काम से बक्सा खोला तो बहन का शव देख चीख पड़ा।

विज्ञापन

 
घटना के वक्त बच्ची के पिता और मां काम से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने देर शाम आरोपी को उसके एक रिश्तेदार के घर से दबोच लिया। बच्ची के पिता ने युवक के खिलाफ बिधनू थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

 
बच्ची संग बलात्कार का शक भी जताया गया है। आरोपी ने पूछताछ में गला दबाकर हत्या की बात कुबूली लेकिन पुलिस ने मामला गैरइरादतन हत्या में ही दर्ज किया।

बिधनू थाना क्षेत्र निवासी एक दुकानदार शनिवार सुबह दुकान पर चला गया था। पत्नी भी फैक्ट्री में अपनी नौकरी पर चली गई। घर में 12 साल की बिटिया और छोटा बेटा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने बताया कि उनका भांजा कई दिनों से उनके घर पर रह रहा था। उसकी नशेबाजी के चलते एक दिन पहले उसे घर से भगा दिया था। शनिवार को उनकी अनुपस्थिति में वह फिर घर में आ गया।
 
उस समय छोटा बेटा बाहर खेल रहा था और बच्ची अंदर थी। भांजा थोड़ी देर घर में रुका और चला गया। छोटे बेटे ने बताया कि मामा के जाने के बाद वह पतंग वाली लटाई लेने घर के भीतर गया और बक्सा खोला तो उसमें बहन का शव पड़ा हुआ था।

जा‌न‌िए कैसे हुई बच्ची की हत्या

man raped and murdered maternal sister

यह देखते ही उसने पड़ोसियों को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही बच्ची के पिता और मां काम छोड़कर भागते हुए घर आए। बाद में बिधनू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

पुलिस ने इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाना उचित नहीं समझा। देर शाम पुलिस ने आरोपी युवक को लॉल कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने का विरोध करने पर उसने गला दबाकर बच्ची की हत्या की।

बिधनू एसओ अतर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ ऐसा आया तो आगे धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया,बिधनू में बच्ची की हत्या उसके फुफेरे भाई ने की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर वह शराब के नशे में बच्ची के घर पहुंचा।

शराब की बोतल साथ ले गया। उसने बच्ची से खाना मांगा। बच्ची के मना करने पर उसे गुस्सा आ गया। बच्ची से विवाद के दौरान उसकी शराब की बोतल टूट गई। इससे वह आपे से बाहर हो गया और बच्ची का गला दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed