{"_id":"57b189464f1c1bea766eaffb","slug":"man-murdered-wife-with-hammer-then-buried-in-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारकर की हत्या फिर कमरे में गाड़ दी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारकर की हत्या फिर कमरे में गाड़ दी लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 15 Aug 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सरोजनीनगर के गुड़ौरा गांव में रविवार को अमरनाथ तिवारी ने 28 वर्षीय पत्नी पूजा की हत्या के बाद शव कमरे में गाड़ दिया। वारदात का खुलासा तब हुआ जब शाम को अमरनाथ की बहन आरती व मां घर आईं।
पूजा को गायब देख उन्होंने पूछताछ की तो अमरनाथ बहाने बनाने लगा। बरामदे में ताजी मिट्टी देखकर आरती को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। इस बीच अमरनाथ मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव बाहर निकाला।
डीआईजी रेंज आरकेएस राठौर ने बताया कि अमरनाथ तिवारी मूलरूप से देवरिया का रहने वाला है और यहां पत्नी के साथ टिन शेड में रहकर मजदूरी करता है। वह शराब का लती है। रविवार दोपहर शराब पीने के दौरान उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। गुस्साए अमरनाथ ने हथौड़ा से पत्नी के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
पूजा जमीन पर गिर पड़ी और कुछ देर में दम तोड़ दिया। इसके बाद अमरनाथ ने कमरे में गड्ढा खोदकर शव गाड़ दिया। शाम को पास ही रहने वाली अमरनाथ की मां और बहन आरती घर आईं।

फोन बंद कर गायब हो गए अधिकारी
यूपी पुलिस
- फोटो : pti
पूजा के बारे में पूछने पर अमरनाथ बहाने बनाने लगा। उसकी हरकतें देखकर आरती को शक हुआ। इस बीच उसने कमरे में ताजी मिट्टी देखकर मां को बताया। बकौल आरती, ऐसा लग रहा था कि कुछ देर पहले ही कमरे में गड्ढा खोदा गया है। मिट्टी के बारे में पूछताछ करने पर अमरनाथ भाग गया।
आरती ने पुलिस को सूचना दी। गड्ढे से मिट्टी हटाई गई तो पूजा का शव मिल गया। अमरनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस की एक टीम देवरिया स्थित उसके गांव व अन्य ठिकानों पर भेजी गई है।
महिला की हत्या और शव गाड़ने की सनसनीखेज वारदात के बाद सीओ कृष्णानगर फोन स्विच ऑफ करके गायब हो गए।
मीडियाकर्मी घटना की जानकारी के लिए फोन करते रहे लेकिन सरोजनीनगर और आशियाना एसओ ने कॉल नहीं रिसीव की। एएसपी पूर्वी का फोन भी स्विच ऑफ बताता रहा। डीआईजी ने पत्रकारों को घटना के बारे में बताया।