फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man murdered his wife, accused arrest

बीच सड़क पत्नी की गड़ासे से वारकर की हत्या, दहशत

Sat, 30 Apr 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Man murdered his wife, accused arrest
पत्नी की हत्या का आरोपी आया गिरफ्त में। - फोटो : ??? ?????
अलीगंज के केंद्रीय विद्यालय के पास शुक्रवार देर शाम को बीच सड़क राजकुमार ने पत्नी रिंकी (28) पर गड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला।
विज्ञापन

हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई। वारदात के वक्त महिला साइकिल से काम पर जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिंकी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हत्या के बाद भी पति खून से सने गड़ासे के साथ खड़ा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि पति अपनी पत्नी पर संदेह करता था। इसके चलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया।
एसीपी अलीगंज अली अब्बास के मुताबिक, विकासनगर के सबौली इलाके में रहने वाली रिंकी की 11 साल पहले बीकेटी के पहाड़पुर गांव निवासी राजकुमार से शादी हुई थी।
विज्ञापन

राजकुमार कोका कोला कंपनी में मजदूरी करता है। दोनों के तीन बेटे है। शादी के कुछ साल बाद विवाद हो गया और रिंकी तीन साल के बेटे के साथ अपनी मां के घर विकासनगर में रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकी घरों में काम कर जीवन यापन कर रही थी। इस बीच कई बार दंपती में कहासुनी और झगड़ा हुआ।
पति ने रोका, कहासुनी के बाद अचानक कर दिया वार
एसीपी के मुताबिक, रोज की तरह शाम करीब छह बजे के आसपास रिंकी साइकिल से काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। केंद्रीय विद्यालय के पास पति राजकुमार ने उसे रोक लिया। इसके बाद दंपती में बहस हुई और अचानक राजकुमार ने रिंकी की गर्दन पर गड़ासे से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। खून से लथपथ रिंकी बीच सड़क पर गिर गई। वारदात से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। राहगीराें की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सरेशाम हुए वारदात से इलाके में दहशत
सूचना पर डीसीपी उत्तरी एस चिनप्पा, एसीपी अलीगंज और अलीगंज थाने की पुलिस टीम पहुंच गई। हत्या के बाद राजकुमार मौके पर ही खड़ा रहा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शव के पास ही खून से सना गड़ासा भी मिला। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घर से निकलने के कुछ देर बाद ही आ गई मौत की खबर
वारदात की जानकारी होते ही रिंकी की मां संगीता बदहवास हो गईं। उन्होंने बताया कि रिंकी घरों में झाड़ू पोछा करती थी। राजकुमार ने बेटी की जिंदगी शक के कीड़े के चलते नर्क कर दी थी। जब वह अलग रहने लगी तब भी चैन से जीने नहीं दे रहा था। आरोपी के फांसी नहीं होती आराम से नहीं बैठूंगी। वारदात के बाद से रिंकी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीसीपी उत्तरी एस चिन्नप्पा के मुताबिक अवैध संबंधों के संदेह में राजकुमार ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed