{"_id":"5d88a1f48ebc3e015105bc38","slug":"man-murdered-his-son-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः पिता ने बेटे की मूसल से पीटकर की हत्या, थाने पहुंच कुबूला जुर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः पिता ने बेटे की मूसल से पीटकर की हत्या, थाने पहुंच कुबूला जुर्म
Mon, 23 Sep 2019 07:03 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 23 Sep 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
ठाकुरगंज में आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में ठाकुरगंज के नेवाजगंज में बेटे लक्ष्मण की नशे की आदत से तंग पिता बिरजू कनौजिया ने रविवार को मूसल से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और जुर्म कुबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो पता चला कि परिवारीजन युवक को टीबी अस्पताल ले गए हैं।
पुलिस अस्पताल से लक्ष्मण (34) को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल इमामदस्ते की मूसल को बरामद कर लिया है। युवक के भाई की तहरीर पर पिता के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज ओझा के मुताबिक, बिरजू कपड़ा धोने और इस्त्री का काम करता है। उसके दो बेटे राजू व लक्ष्मण हैं। राजू अलग रहता है। पड़ोसी राजेश विश्वकर्मा के मुताबिक, बिरजू का मोहल्ले में एक दूसरा मकान भी है। नौ महीने पहले बिरजू मकान का आधा हिस्सा नौ लाख रुपये में बेचा था।

Trending Videos
रुपयों के लिए झगड़ा करता था लक्ष्मण
बिरजू ने घर की मरम्मत के लिए कुछ रुपये खर्च किए थे। कुछ रुपये बचाकर रखे थे। इन्हीं रुपयों के लिए लक्ष्मण झगड़ा करता था। शाम करीब 4.30 बजे लक्ष्मण शराब पीकर घर आया और पिता से झगड़ा कर सोने चला गया। बिरजू ने मूसल से उस पर कई बार वार कर दिए। इसके बाद बिरजू ने थाने पहुंचकर जुर्म कुबूल कर लिया।