फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murdered and hanged in barabanki

बदन पर महिलाओं के कपड़े, टंकी से लटकी मिली युवक की लाश

Thu, 06 Aug 2015 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Thu, 06 Aug 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
man murdered and hanged in barabanki

बाराबंकी में बेखौफ हत्यारों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव शहर कोतवाली के नवीन मंडी परिसर में बनी पानी की टंकी में लटका दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने युवक का शव बरामद किया।

विज्ञापन


शव की पहचान न हो सके इसलिए हत्यारों ने चेहरे को केमिकल से जला दिया था। हैरत की बात यह कि युवक के शरीर पर महिलाओं के कपड़े मिले हैं। पुलिस की मानें तो मृतक बीते दो दिनों से लापता था।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसकी हत्या किए जाने की बात कहते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।

सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौखंडी निवासी मोहम्मद रईस (23) पुत्र हाफिज सलीम शहर कोतवाली क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर पड़ने वाली नवीन मंडी में व्यापारी कय्यूम की आढ़त पर मजदूरी का काम करता था। बीते तीन अगस्त से मोहम्मद रईस अचानक लापता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने परिजनों को जानकारी

man murdered and hanged in barabanki

4 अगस्त को जब रईस नहीं मिला तो उसके परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवारीजनों ने एएसपी उत्तरी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को भी युवक को तलाश करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

बुधवार सुबह नवीन मंडी स्थल में सबसे पीछे के हिस्से में बनी पानी की टंकी में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। मंडी के व्यापारियों ने जब इस मामले की जानकारी मृतक के परिवरीजनों को दी तो उन लोगों ने पहुंचकर युवक की पहचान की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एएसपी व सीओ सिटी राजेश सिंह ने भी मौके पर जाकर घटना के बारे में जानकारी ली।

मंडी में पहले भी हो चुकी है एक युवक की हत्या

man murdered and hanged in barabanki

करीब पांच साल पहले नवीन सब्जी मंडी में इससे पहले भी एक युवक की हत्या हो चुकी है। काफी लंबे अरसे बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा था। इस घटना में अभी भी मुकदमा कोर्ट में लंबित हैं।

युवक के शरीर पर महिलाओं का सलवार सूट था। युवक के चेहरे को काले रंग के कपड़े से बांधा गया था और कोई केमिकल चेहरे पर डाला गया है जिससे उसकी चेहरा व गले का हिस्सा काफी सड़ चुका है।

अब युवक की हत्या किसने की और उसके बाद उसने युवक को सलवार सूट क्यों पहनाया, इन सब सवालों का जवाब पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही पता लग सकेगा।

शहर कोतवाल शश‌िकांत म‌िश्रा ने बताया. नवीन मंडी में एक युवक का शव पानी की टंकी में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। मृतक के परिवारीजनों ने जो तहरीर दी है पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed