फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man left his hindu wife for another marriage

जिसके लिए घर और धर्म छोड़ा उसने गर्भवती हालात में आठ साल की बेटी के साथ छोड़ा

Sun, 04 Nov 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Nov 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
man left his hindu wife for another marriage
महिला थाने में सुनीता व उसकी बच्ची

अमीनाबाद के स्टेशनरी व्यापारी सलमान खान ने 12 साल पहले आलमबाग की सुनीता का धर्म परिवर्तन करवाकर शाहीन खान बनवाया और निकाह किया। दोनों के एक बेटी हुई।

विज्ञापन


जब शाहीन दूसरी बार गर्भवती हुई तो वह तलाक की धमकी देने लगा और मारपीट की। पीड़िता ने महिला थाने पर केस दर्ज कराया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने दो और निकाह किए हैं।
विज्ञापन


आलमबाग निवासी शाहीन खान ने बताया कि 2006 में अमीनाबाद में उसकी मुलाकात बाम्बे स्टेशनर्स के मालिक सलमान से हुई थी। सलमान ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया और बाद में धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अकबरी गेट के पास स्थित एक फ्लैट में साथ में रहने लगा। वहीं से वह अपने घर आता जाता था। 2008 में सलमान ने एक मुस्लिम युवती से निकाह किया और उसे पीर जलील गोलागंज स्थित अपने आवास पर रखा।

2015 में सलमान ने मौलवीगंज में रहने वाली एक और मुस्लिम लड़की को धोखे में रखकर निकाह कर लिया। उसे भी एक अन्य दूसरे मकान में रखा। इसके बाद उसने फ्लैट पर आना-जाना कम कर दिया।

चौक में दर्ज कराया था केस

शाहीन के मुताबिक, दो निकाह के विरोध पर सलमान उसे प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर उसने चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पारिवारिक न्यायालय में वाद दाखिल किया, जो विचाराधीन है। इसके बाद सलमान उसे धमकाने लगा। न्यायालय से भरण पोषण की राशि भी सलमान कभी देता था तो कभी नहीं देता था।

आठ माह की गर्भवती है शाहीन
शाहीन के मुताबिक, उसकी आठ साल की एक बेटी है। शाहीन आठ माह की गर्भवती है। उसे डॉक्टर को दिखाने जाना था और रुपये नहीं थे। वह एक अक्तूबर को गोलागंज स्थित सलमान के घर पहुंची। जहां सलमान, उसकी मां, बड़े भाई और पत्नी ने गाली-गलौज की और धक्का देकर गिरा दिया। 

मुकदमा वापस लेने का बना रहा था दबाव 

शाहीन ने बताया कि सालभर से सलमान मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। 28 अक्तूबर को कोर्ट में तारीख थी। सलमान के कहने पर तारीख आगे बढ़वा दी थी। इसके बाद सलमान ने फिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सुनीता के मुताबिक, 30 अक्तूबर को एकाएक उसकी हालात बिगड़ी तो वह सलमान की दुकान पर रुपये लेने पहुंची, लेकिन उसने उसे भगा दिया।

वजीरगंज पुलिस ने टरकाया, महिला थाने पहुंची
शाहीन ने बताया कि वजीरगंज पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची और कहा कि अभी रात है बाद में रिपोर्ट दर्ज कराना। इसके बाद सुनीता रविवार को महिला थाने पहुंची। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक शारदा चौधरी के मुताबिक, सुनीता उर्फ शाहीन ने पति सलमान के खिलाफ मारपीट, तलाक और जान से मारने की तहरीर दी है। सलमान ने शाहीन के अलावा दो अन्य शादियां की है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed