फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man kills wife then committed suicide.

सनसनीः पत्नी को गड़ासे से काटा और लगा ली फांसी

Wed, 26 Nov 2014 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Wed, 26 Nov 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
man kills wife then committed suicide.

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव महावां के मजरे श्रीकृष्ण का पुरवा में सोमवार की देर रात एक युवक ने पत्नी की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे पति के अवैध संबंध को लेकर आए दिन विवाद माना जा रहा है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत महावां के मजरे श्रीकृष्ण का पुरवा निवासी प्रह्लाद वर्मा (35) पुत्र जगदंबा प्रसाद वर्मा का विवाह इसी थाना क्षेत्र के गांव मधुपुर के मजरे पाना का पुरवा निवासी आशा वर्मा के साथ हुआ था।
विज्ञापन


पति-पत्नी में आये दिन विवाद होने के चलते आशा नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। कुछ माह पूर्व ही वह वापस अपनी ससुराल आई थी।

पड़ोसियों ने बताया, नाराज रहती थी बीवी

man kills wife then committed suicide.

आसपास के लोग बताते हैं कि पति के किसी महिला से संबंध को लेकर वह नाराज रहती थी। सोमवार की रात खाना खाने के बाद प्रह्लाद ने अपने चारों बच्चों को कमरे के बाहर सुला दिया और खुद पत्नी के साथ अंदर चला गया।

रात लगभग दो बजे प्रहलाद की दो माह की बच्ची रोने लगी तो आवाज सुनकर उसकी दादी मौके पर पहुंची । आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न होने पर परिवार के अन्य लोगों को जगाया।

लोगों ने खिड़की से कमरे में झांका तो देखा कि आशा का शव बिस्तर पर पड़ा है और प्रह्लाद रस्सी के फंदे से लटका हुआ है। ये देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed