प्यार फिर शादी और पहले करवाचौथ पर ही ले ली जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ की शाम कानपुर के नौबस्ता केशव नगर निवासी प्रिया शर्मा (24) पूजा की तैयारी कर रही थी, तभी उसका पति आशीष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान पति ने रस्सी से गला घोंट कर उसका कत्ल कर दिया।
इसके बाद पुलिस को पत्नी के जहर खाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संदिग्ध देख तत्काल ही फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। एसओ राजदेव का कहना है कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है।
जहर खाने वाली बात भी गले नहीं उतर रही है। लिहाजा पति को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं प्रिया की मां अनीता ने दामाद और उसके घर वालों पर बेटी का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बर्रा निवासी अनीता ने पुलिस को बताया कि पांच महीने पहले ही बेटी ने आशीष से प्रेम विवाह किया था। शोरूम में नौकरी करने वाले आशीष व उसके परिवार वालों ने बेटी को शादी के बाद से परेशान करना शुरू कर दिया था। आए दिन पति और ससुर श्यामलाल किसी न किसी बात पर प्रिया के साथ मारपीट करते थे।
चेहरे और गाल पर मिले चोटों के निशान
बहन पूजा के मुताबिक प्रिया के ससुराल वाले दहेज की भी मांग कर रहे थे। गुरुवार की सुबह भी पैर से पोछा लगाने की बात पर आशीष ने प्रिया को पीटा था। पास पड़ोस के लोगों की माने तो शुक्रवार की देर शाम भी पति पत्नी के बीच मारपीट हुई।
इसके कुछ देर बाद ही आशीष ने साढ़ू केतन और पुलिस को सूचना दी कि प्रिया ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। पुलिस को मौके से कोई जहरीला पदार्थ भी नहीं मिला। प्रिया के चेहरे और गले पर जरूर चोट के निशान थे।
मायके वालों ने बताया करवा चौथ को लेकर प्रिया काफी खुश थी। कल जब वे लोग पूजा का सामान देने आए तो उसकी खुशी का ठिकाना न था। क्या मालूम था कि वह पूजा भी नहीं कर पाएगी।
पास पड़ोस के लोगों ने बताया कि पति पत्नी के बीच सुबह से ही मारपीट चल रही थी। सुबह के वक्त प्रिया ने छत से कूदकर जान देने का भी प्रयास किया था।