{"_id":"5a951c494f1c1bb5568b6315","slug":"man-killed-his-son-after-fight-with-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़ा हुआ तो सारा गुस्सा मासूम पर निकाला, डेढ़ साल के बेटे को पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से झगड़ा हुआ तो सारा गुस्सा मासूम पर निकाला, डेढ़ साल के बेटे को पटककर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के इंदिरानगर में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने सारा गुस्सा अपने डेढ़ साल के बच्चे पर निकाला। आग बबूला हुए युवक ने पटक-पटककर बच्चे की जान ले ली। बच्चे के शव को गोद में छिपाए जान बचाकर भागी महिला किसी तरह बाराबंकी स्थित मायके पहुंची। परिवारीजनों ने केस दर्ज कराने की मांग को लेकर कुर्सी थाने पर हंगामा किया। पुलिसकर्मी महिला व मायकेवालों को इंदिरानगर थाने ले गए। इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात शुरू की गई है।
इंदिरानगर थाना क्षेत्र के गांव जरहरा निवासी पिंटू गौतम का पत्नी शर्मिला से किसी बात पर झगड़ा हुआ। इस पर महिला डेढ़ साल के बेटे शिवांश को लेकर बाराबंकी के कुर्सी थाने के गांव मोहसंड स्थित मायके पहुंची। उसने पिता बाबू गौतम व परिवारीजनों को बताया कि पिंटू के हंगामे करने के दौरान शिवांश रोने लगा। इससे गुस्साए पिंटू ने उसे जमीन पर पटक दिया।
मायके वालों ने देखा कि शर्मिला की गोद में मासूम शिवांश जीवित नहीं था। ये देखकर भड़के मायके वाले आसपास के लोगों को साथ लेकर कुर्सी थाने पहुंचे और हत्या का केस दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि घटनास्थल इंदिरानगर थानाक्षेत्र का होने की जानकारी पर महिला व उसके मायकेवालों को टीम के साथ वहां भेजा गया।

Trending Videos
पति बोला-आरोप गलत
एसओ इंदिरानगर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह फोर्स लेकर गांव जरहरा पहुंचे। घर पर मौजूद पिंटू ने बच्चे को पटकने का आरोप गलत बताते हुए बयान दिया कि रविवार को झगड़ा हुआ था। इसके बाद शर्मिला सोमवार को बेटे को गोद में लेकर घर से निकली थी। आसपास के लोगों ने भी उसके बयान की पुष्टि की।
एसओ ने बताया कि शर्मिला की तहरीर पर पिंटू गौतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। गहन छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी।
एसओ ने बताया कि शर्मिला की तहरीर पर पिंटू गौतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। गहन छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी।