{"_id":"6160980a8ebc3e6294461121","slug":"man-killed-his-sister-in-law-lucknow-news-lko5992548135","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के विरोध पर साली की चाकू से गला रेतकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के विरोध पर साली की चाकू से गला रेतकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
माल के आदमपुर निवासी संतराम की पत्नी माया की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार सुबह उन्नाव के माखी मेंटेनई पुल के पास झाड़ियों में पड़ा मिला।
सुबह बच्चे के रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, माया की हत्या उसके जीजा गौरीशंकर ने लूट के विरोध पर की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
माल आदमपुर निवासी संतराम की पत्नी माया का मायका हरदोई के कासिमपुर में है। तीन अक्तूबर को माया बेटे मोहित के साथ मायके गई थी। उसे जेवर बनवाने थे।
इसके लिए बैंक से 17 हजार रुपये भी निकाले थे। एएसपी उन्नाव शशि शेखर सिंह के मुताबिक, माया की बहन सुखदेई पत्नी गौरीशंकर के साथ माखी में रहती है। बृहस्पतिवार को गौरीशंकर ने साली को उन्नाव बुलाया था।
विज्ञापन
कम दाम पर जेवर दिलाने के लिए बुलाया
पुलिस ने गिरफ्तार गौरीशंकर से पूछताछ की। उसने कुबूला कि माया को उन्नाव से कम कीमत पर अच्छे जेवर दिलाने का लालच देकर बुलाया था। इस पर माया अपने बेटे के साथ बहन के घर पहुंची थी। उसने कॉल कर मां व बहन को इस बात की जानकारी भी दी थी। शुक्रवार सुबह माया का शव टेनई पुल के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। मां के शव के पास बेटा मोहित रो रहा था। उसके रोने आवाज सुन कर ग्रामीण पहुंचे।
साली के रुपये लूटे
एएसपी शशि शेखर सिंह के मुताबिक, गौरीशंकर ने साली की हत्या रुपये के लिए की थी। जब माया वहां पहुंची तो गौरीशंकर ने उससे रुपये छीनने लगा। विरोध पर माया की गला रेतकर हत्या कर दी। पूछताछ में गौरीशंकर ने कुबूला कि उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा है। बाइक की किस्तें भी अदा करनी थी। इससे वह परेशान था।