फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man killed his brother in sitapur

युवक का शक ऐसा गहराया कि सगे भाई को ही काट डाला, इस वजह से करता था संदेह

Fri, 13 Apr 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Apr 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
man killed his brother in sitapur
- फोटो : demo
सीतापुर में बुधवार रात एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई को धारदार हथियार से काट डाला। बाद में शव को घर के बाहर छोड़ भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चमारन पुरवा निवासी सुखराज (50) बुधवार रात छप्पर के नीचे सो रहा था। अचानक आधी रात के वक्त सुखराज का छोटा भाई धीरज वहां पहुंच गया। इससे पहले कि सुखराज कुछ समझ पाता, धीरज ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि धीरज जब धारदार हथियार से वार कर रहा था तभी बचाव के लिए सुखराज छप्पर के नीचे से निकलकर भागा तो जरूर, लेकिन घर के बाहर आते ही वह गिर पड़ा। उसके गिरते ही धीरज तब तक प्रहार करता रहा, जब तक सुखराज ने दम नहीं तोड़ा। चीख सुनकर घर वाले और गांव के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ को देख हमलावर धीरज वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखराज की पत्नी सुखरानी ने अपने देवर धीरज के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि धीरज संदेह करता था कि सुखराज तंत्रमंत्र करता है। आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व किन्हीं कारणों से धीरज की पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद धीरज यह मानने लगा था कि सुखराज के तंत्रमंत्र के चलते ही उसकी पत्नी की मौत हो गई।


इस बात को लेकर अक्सर दोनों भाइयों में विवाद भी होता रहता था। आरोप है कि उसी संदेह के चलते धीरज ने अपने भाई सुखराज को मौत के घाट उतार दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर धीरज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed