फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man jump from seventh floor

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से लगाई छलांग

Sat, 13 Nov 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
man jump from seventh floor
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित शिप्रा अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से शुक्रवार सुबह सुरेंद्र रावत (25) कूद गया। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, युवक का पत्नी से किसी बात पर विवाद चल रहा था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार प्रशांत मिश्रा के मुताबिक, मूलरूप से बाराबंकी के जैतपुर का रहने वाला सुरेंद्र लखनऊ में एक निजी केबल ऑपरेटर ग्रुप में काम करता था। ग्रुप के मालिक ने कर्मचारियों के रहने के लिए शिप्रा अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर फ्लैट लिया था। सुरेंद्र फ्लैट की सफाई के साथ कर्मचारियों के खाने-पीने का इंतजाम करता था। उसके परिवार में पत्नी आरती व एक बेटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 4.15 बजे सुरेंद्र ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दिया। पुलिस के मुताबिक ,सुरेंद्र का पत्नी से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार रात को भी किसी बात पर उससे कहासुनी हुई थी। इसी से नाराज होकर सुरेंद्र ने खुदकुशी की है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने उसका मोबाइल प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed