{"_id":"2ad42bfc2fca5f233da5a87f7bb33ac2","slug":"man-in-lucknow-chews-puppy-in-hunger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भूख लगी तो पिल्ले को चबा गया नशेड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भूख लगी तो पिल्ले को चबा गया नशेड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Nov 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
आशियाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सड़क किनारे एक दुकान के कोने में बैठे नशेड़ी ने भूख लगने पर पिल्ले को चबा डाला।
विज्ञापन
इस दौरान एक राहगीर महिला की नजर उस पर पड़ी। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को दबोचकर जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आशियाना के सालेह नगर पास दोपहर ढाई बजे सड़क किनारे नशे में धुत चंदन नाम का युवक दुकान के किनारे बैठा था। औरंगाबाद निवासी सोनाउ देवी पैदल जा रही थी तभी उसकी नजर कोने मे बैठे एक युवक पर पड़ी।
नशेड़ी पिल्ले के कानों को दांतो से काट रहा था। महिला ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुला लिया और पीछा करके नशेड़ी को दबोच लिया। किला चौकी के दरोगा आईपी मौर्य ने बताया कि पकड़ा गया युवक एलडीए कॉलोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन