फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man found dead on chair in hotel room

Lucknow News: होटल के कमरे में कुर्सी पर मृत मिला युवक

Wed, 08 Jan 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 08 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Man found dead on chair in hotel room
होटल के कमरे में कुर्सी पर मृत मिला युवक
लखनऊ। चारबाग स्थित सुशील लॉज में ठहरे हरियाणा के फरीदाबाद निवासी मयंक अरोड़ा (33) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मयंक सोमवार शाम को सवा पांच बजे होटल पहुंचे थे। मंगलवार दोपहर और शाम को होटल के रिसेप्शन पर मौजूद समीर ने मयंक को कई बार आवाज दी। प्रतिक्रिया नहीं होने पर नाका पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक होटल का कमरा भीतर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो भीतर कुर्सी पर मयंक पड़े मिले। मयंक को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें म़ृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मयंक के शरीर पर भी कोई चोट नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से मयंक की मौत हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed